लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> परसाई के राजनीतिक व्यंग्य

परसाई के राजनीतिक व्यंग्य

हरिशंकर परसाई

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :296
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9709
आईएसबीएन :9781613014189

Like this Hindi book 10 पाठकों को प्रिय

194 पाठक हैं

राजनीतिक विषयों पर केंद्रित निबंध कभी-कभी तत्कालीन घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए अपने पाठ की माँग करते हैं लेकिन यदि ऐसा कर पाना संभव न हो तो भी परसाई की मर्मभेदी दृष्टि उनका वॉल्तेयरीय चुटीलापन इन्हें पढ़ा ले जाने का खुद में ही पर्याप्त कारण है।


टामस हार्डी और प्रेमचंद


जब अंगरेजों की हुकूमत थी तब कुछ अंगरेजीदाँ लोगों में हीनता की भावना थी और अंगरेज लेखकों - जैसा अपने देश का कोई लेखक ढूँढ़ते थे। और कहते थे-कालिदास इज दि शैक्सपीअर आफ इंडिया। ऐसी ही एक तुलना थी-प्रेमचंद इज दि टामस हार्डी आफ इंडिया।

टामस हार्डी अंगरेजी का बहुत लोकप्रिय उपन्यासकार है। उसने इंग्लैंड के ग्रामीण जीवन पर उपन्यास लिखे हैं। शायद इसी कारण ग्राम जीवन के हमारे उपन्यासकार प्रेमचंद से उसकी तुलना कर दी जाती है। पर इंग्लैंड एक स्वतंत्र खुशहाल देश, जिसकी संपन्नता दूसरे देशों की लूट पर टिकी हुई। खुशहाल किसान। समस्याएँ हैं तो व्यक्तिगत। किसान वर्ग की कोई समस्या हार्डी के उपन्यासों में नहीं है। पर उसका लेखन अत्यंत मोहक है। कुछ चरित्र बहुत अच्छे निर्मित किए हैं। पर प्रेमचंद के उपन्यासों की कोई समस्या वहाँ नहीं है। न वहाँ होरी है, न सूरदास। न हार्डी में कर्मभूमि का संघर्ष है न होरी की दुख गाथा।

हार्डी के मशहूर उपन्यास - 'फार फ्राम दि मैडिंग क्राउड' में एक शहरी लड़की बाथशेवा को विरासत में खेती मिलती है। वह शहर छोड़कर गाँव आ बसती है जहाँ खेती है। उपन्यास में बाथशेवा के व्यक्तिगत उतार-चढ़ाव की कहानी है। दृढ़ इच्छा शक्ति की लड़की है। उसका विश्वस्त नौकर है। जवान लड़की है तो पुरुष का प्रवेश होगा ही। एक कपटी युवक है सार्जेट ट्राय। वह बाथशेवा को फँसाना चाहता है। वह आवारा है और उसकी नजर बाथशेवा की जमीन, जायदाद पर है। वह उसे जंगल में घुमाने ले जाता है। उससे मोहक गप्पें करता है। अपनी तलवारबाजी के खेल दिखाता है। अपने किए हुए कार्य जो वास्तव में झूठ हैं उसे बताता है। बाथशेवा को वह अच्छा लगने लगता है। गाँव में कोई और पढ़ा-लिखा और तेज युवक नहीं है। सार्जेंट ट्राय कितना कपटी है इसका सुंदर वर्णन स्वयं हार्डी ने किया है - सार्जेंट ट्राय में आश्चर्यजनक क्षमता थी वास्तव  में कुछ होने और कुछ अपने को दिखाने की। वह प्रणय की बातें करता था और रात के भोजन के बारे में सोचता था। वह उधारी वापस करने की उत्सुकता दिखाएगा पर मन में उधार लेने को उत्सुक होगा। इस प्रकार का चरित्र इस कुटिल प्रभावशाली आदमी का है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book