लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> यादें (काव्य-संग्रह)

यादें (काव्य-संग्रह)

नवलपाल प्रभाकर

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :136
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9607
आईएसबीएन :9781613015933

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

31 पाठक हैं

बचपन की यादें आती हैं चली जाती हैं पर इस कोरे दिल पर अमिट छाप छोड़ जाती हैं।


दुल्हन सी सजी धरती


दुल्हन सी सजी हुई
दिखाई देती है पृथ्वी।

हरियाली रूपी इसके वस्त्र
सुगन्ध वाला छिडक़ा है इत्र
जानवर सारे इसके आभूषण
मोती इसके नाग, देव व किन्नर
लगती है जवान हमेशा
लगती है महकी-महकी।
दुल्हन सी सजी हुई
दिखाई देती है पृथ्वी।

श्वेत चांदनी जब इस पर गिरती
और ज्यादा है यह निखरती
देख इसको चांदनी अखरती
इसको चांदनी खूब निरखती
धरती चंचल हिरणी की तरह
लगती है बहकी-सी बहकी।
दुल्हन सी सजी हुई
दिखाई देती है पृथ्वी।

0 0 0

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book