लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> मेरे गीत समर्पित उसको

मेरे गीत समर्पित उसको

कमलेश द्विवेदी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :295
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9589
आईएसबीएन :9781613015940

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

386 पाठक हैं

कानपुर का गीत विधा से चोली-दामन का रिश्ता है। यहाँ का कवि चाहे किसी रस में लिखे

115. कितना मुश्किल है ख़ुश रहना

 

कितना मुश्किल है ख़ुश रहना हमने यह ख़ुश रहकर जाना।।

वे ही उन्नति कर पाते हैं
जो युग-धारा सँग बहते हैं।
बाकी तो बस बैठे-बैठे
हाथों को मलते रहते हैं।
पर कितना मुश्किल है बहना हमने यह ख़ुद बहकर जाना।
कितना मुश्किल है ख़ुश रहना हमने यह ख़ुश रहकर जाना।।

जीवन के दो पहलू- सुख-दुख
इनका आना-जाना कैसा।
सुख में भी दुख छिपा हुआ है
फिर दुख से घबराना कैसा।
पर कितना मुश्किल दुख सहना हमने यह दुख सहकर जाना।
कितना मुश्किल है ख़ुश रहना हमने यह ख़ुश रहकर जाना।।

सोच-समझ कर ही हम बोलें
इतना अधिक नियंत्रण कर लें।
कितने झगड़े टल जायेंगे
मौन अगर हम धारण कर लें।
पर कितना मुश्किल चुप रहना हमने यह चुप रहकर जाना।
कितना मुश्किल है ख़ुश रहना हमने यह ख़ुश रहकर जाना।।

झूठ बोलना महापाप है
सच कहना अच्छा होता है।
नहीं किसी से वह घबराता
जो बिलकुल सच्चा होता है।
पर कितना मुश्किल सच कहना हमने यह सच कहकर जाना।
कितना मुश्किल है ख़ुश रहना हमने यह ख़ुश रहकर जाना।।

 

¤ ¤

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book