लोगों की राय

उपन्यास >> अवतरण

अवतरण

गुरुदत्त

प्रकाशक : सरल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :590
मुखपृष्ठ : Ebook
पुस्तक क्रमांक : 9552
आईएसबीएन :9781613010389

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

137 पाठक हैं

हिन्दुओं में यह किंवदंति है कि यदि महाभारत की कथा की जायें तो कथा समाप्त होने से पूर्व ही सुनने वालों में लाठी चल जाती है।


मैं चुप रहा। मुझको गम्भीर विचार में पड़ा देख सुरराज पुनः कहने लगे, ‘‘कल प्रातःकाल तुम्हारे निवास-गृह की छत पर हमारा विमान तुम्हें गन्धमादन पर्वत को ले जाने के लिए तैयार मिलेगा। वहाँ यदि तुम्हारी इच्छा होगी तो सपत्नीक तुम्हें हस्तिनापुर पहुँचा दिया जायगा। हमारा विचार है कि तुम पत्नी-सहित चले जाओ और धृतराष्ट के विवाह की आशा उनको दोगे तो उस राज्य में पहले से भी अधिक मान पाने लग जाओगे।’’

‘‘परन्तु देवाधिदेव! क्या गांधारराज इस विवाह के प्रस्ताव को स्वीकार करेंगे?’’

‘‘अभी तो यह प्रस्ताव उन्होंने ठुकरा दिया है और एक अन्धे राजकुमार के लिए प्रस्ताव आने पर अपना अपमान समझा है, परन्तु यदि प्रस्ताव लेकर जाओगे तो निश्चय स्वीकृति मिल जायेगी।’’

‘‘परन्तु महाराज, वे ऐसा क्यो करेंगे?’’

‘‘यह हमारा रहस्य है। किसी को भी इस रहस्य के जानने की आवश्यकता नहीं। एक बात तो स्पष्ट ही है कि तुमको पुनः हस्तिनापुर के राजप्रासाद में स्थान दिलवाना है और पहले से भी अधिक मान के साथ। तुम पर राजमाता प्रसन्न होंगी और उनकी कृपा बनी रहेगी। साथ ही धृतराष्ट्र तुम पर जीवन-भर प्रसन्न रहेंगे।’’

मैंने अपने मन में उठ रही योजना सुरराज को नहीं बताई। मैं अभी भी हृदय से चाहता था कि कुरुवंश के विनाश को रोका जाय और इसके लिए प्रयत्न करना चाहता था।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book