लोगों की राय

कविता संग्रह >> अंतस का संगीत

अंतस का संगीत

अंसार कम्बरी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :113
मुखपृष्ठ : Ebook
पुस्तक क्रमांक : 9545
आईएसबीएन :9781613015858

Like this Hindi book 8 पाठकों को प्रिय

397 पाठक हैं

मंच पर धूम मचाने के लिए प्रसिद्ध कवि की सहज मन को छू लेने वाली कविताएँ


बहका गया


किसी की आँख का काजल बरसता है
कोई बादल उसे बहका गया शायद

मुझे मालूम है खुशबू को
कोई पा नहीं सकता
जरा सी बात है लेकिन
उसे समझा नहीं सकता

हिरण फिर भागता है गंध के पीछे
महकता पल उसे बहका गया शायद

अधर की प्यास बुझती है
तो मन की प्यास जगती है
जो मन की प्यास जगती है
तो होंठों पर सुलगती है

कोई प्यासा भटकता है तटों पर
नदी का जल उसे - बहका गया शायद

महकते पल नहीं रहते हैं
सुधियाँ मन मैं रहती हैं
जो सुधियाँ मन में रहती हैं
वही आँखों से बहती हैं

कोई परछाईयों को ढूँढता है
किसी का छल उसे बहका गया शायद

* *

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book