लोगों की राय

नई पुस्तकें >> सुबह रक्त पलास की

सुबह रक्त पलास की

उमाकांत मालवीय

प्रकाशक : स्मृति प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 1976
पृष्ठ :80
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 15463
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

सुबह रक्तपलाश की - उमाकान्त मालवीय का तीसरा कविता संग्रह है…


34

यह कैसा देश है


यह कैसा देश है
कैसे कैसे चलन
अंधों का कजरौटे करते अभिनन्दन।
 
तितली के पंखों पर
बने बहीखाते
खुशबू पर भी पहरे
बैठाये जाते।
डरा हुआ रवि गया चमगादड़ की शरण।
 
लिखे भोज पत्रों पर
झूठ हलफनामे
सारे आन्दोलन हैं
केवल हंगामे।
कुत्ते भी टुकड़ों का दे रहे प्रलोभन।

चाटुकारिता से
सार्थक होती रसना
क्षुब्ध चेतना मेरी
उफ़ गैरिक-वसना
ज्वालामुखि बेच रहे कुल्फियाँ सरीहन।
 
0 0 0

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai