उपयोगी हिंदी व्याकरण
A PHP Error was encounteredSeverity: Notice Message: Undefined index: author_hindi Filename: views/read_books.php Line Number: 21 |
निःशुल्क ई-पुस्तकें >> उपयोगी हिंदी व्याकरण |
|
हिंदी के व्याकरण को अघिक गहराई तक समझने के लिए उपयोगी पुस्तक
1. पूर्ण विराम (1)
पूर्ण विराम चिह्न का प्रयोग सरल, मिश्र और संयुक्त सभी प्रकार के वाक्यों
के अंत में (प्रश्नसूचक और विस्मयादिबोधक वाक्यों को छोड़कर) किया जाता है;
जैसे –
1. मोहन स्कूल जाता है।
2. हमारा पक्का विश्वास है कि भारत आगे बढ़ता जायेगा।
3. संस्मरण लेखक जब अपने विषय में लिखता है तो उसकी रचना आत्मकथा के निकट
होती है और जब दूसरे के विषय में लिखता है तो जीवनी के निकट।
अप्रत्यक्ष प्रश्न के अंत में पूर्ण विराम लगाते हैं; जैसे – आपने बताया नही
कि आप कहाँ जा रहे हैं। हिंदी में दोहा, सोरठा, चौपाई आदि छंदों में पहले चरण
के अंत में एक पूर्ण विराम (1) और दूसरे चरण के अंत में दो पूर्ण विराम (।।)
लगाते हैं।
निज दुख गिर सम रज कर जाना।
मित्रक दुख रज मेरू समाना ।।
अब कहीं-कहीं पूर्णविराम के स्थान पर अंग्रेजी चिह्न (.) का प्रयोग भी मिलता
है, जो हिंदी की प्रकृति के अनुकूल नहीं है।
To give your reviews on this book, Please Login