उपयोगी हिंदी व्याकरण
A PHP Error was encounteredSeverity: Notice Message: Undefined index: author_hindi Filename: views/read_books.php Line Number: 21 |
निःशुल्क ई-पुस्तकें >> उपयोगी हिंदी व्याकरण |
|
हिंदी के व्याकरण को अघिक गहराई तक समझने के लिए उपयोगी पुस्तक
अध्याय 12
पद-परिचय
वाक्य में प्रयुक्त शब्दों को पद कहते हैं। उन शब्दों
का व्याकरणिक परिचय पद-परिचय कहलाता है।
पद-परिचय बताने के लिए शब्दों के भेद, उपभेद, लिंग, वचन, कारक आदि का परिचय
देना भी आवश्यक है।
पद-परिचय के लिए आवश्यक संकेत —
संज्ञा | संज्ञा के तीनों भेद, लिंग, वचन, कारक, क्रिया के साथ संबंध। |
सर्वनाम | सर्वनाम के भेद, पुरुष, लिंग, वचन, कारक, क्रिया के साथ संबंध। |
विशेषण | विशेषण के भेद, लिंग, वचन, विशेष्य। |
क्रिया | अकर्मक, सकर्मक, लिंग, वचन, पुरुष, धातु, काल, वाच्य, प्रयोग, कर्ता और कर्म का संकेत। |
क्रियाविशेषण | भेद, जिस क्रिया की विशेषता बताई गई हो उसके बारे में निर्देश। |
To give your reviews on this book, Please Login