लोगों की राय
नई पुस्तकें >>
रवि कहानी
रवि कहानी
प्रकाशक :
भारतीय साहित्य संग्रह |
प्रकाशित वर्ष : 2015 |
पृष्ठ :130
मुखपृष्ठ :
ई-पुस्तक
|
पुस्तक क्रमांक : 9841
|
आईएसबीएन :9781613015599 |
|
1 पाठकों को प्रिय
|
रवीन्द्रनाथ टैगोर की जीवनी
द्वारकानाथ के बड़े बेटे देवेन्द्रनाथ थे। अपनी जवानी भोग-विलास में बिताने पर भी बाद में उनका मन धर्म-दर्शन की ओर मुड़ गया। इसीलिए उन्हें लोग महर्षि कहते हैं। उन्होंने अपने लंबे जीवन में लोगों की भलाई के लिए काफी कुछ किया। ब्राह्मधर्म का प्रचार और प्रसार भी उन्हीं के हाथों हुआ। वे ही उसके सब कुछ थे।

उन्होंने ''तत्वबोधिनी'' नाम से एक पत्रिका निकाली थी। समाज सुधारक होने के अलावा बांग्ला साहित्य में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। वे बहुत सुंदर बांग्ला गद्य लिखते थे। उनकी बढ़िया भाषा के कारण ही उनकी खुद की लिखी जीवनी बार-बार पढ़ी जाने लायक है। वे सिर्फ ब्राह्म समाज के नेता ही नहीं थे, हिंदू समाज के भी नेता थे। काफी लोग उन्हें ''महर्षि'' के साथ ''राजर्षि'' कहना ज्यादा ठीक समझते थे। धर्म चर्चा के साथ-साथ वे समाज और परिवार की परेशानियों का समाधान भी आसानी से कर देते थे। उनकी पत्नी शारदा सुंदरी, जो कई संतानों की माता थी, भी गुणवती महिला थी।
उनके बेटों में रवीन्द्रनाथ के अलावा द्विजेन्द्रनाथ, सत्येन्द्रनाथ और ज्योतिरिन्द्रनाथ उस समय के पढ़े-लिखे लोगों में अपनी खास हैसियत रखते थे। उनकी बेटी स्वर्णकुमारी भी उस जमाने की नामी लेखिका थी। इसके अलावा उनके छोटे भाई गिरीन्द्रनाथ, पोते गगनेन्द्रनाथ और अवनीन्द्रनाथ ने कला जगत में नए युग की शुरूआत की। देवेन्द्रनाथ के एक और पोते बलेन्द्रनाथ भी बांग्ला गद्य के जाने-माने लेखक थे। कुल मिलाकर जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी परिवार अपने जमाने में कलकत्ता का सबसे मशहूर परिवार था। साहित्य-संगीत-संस्कृति के अलावा धन-दौलत में भी वह परिवार किसी से पीछे नहीं था। इस परिवार के लोगों ने ही अपनी चाल-ढाल, पठन-पाठन, चिंतन-मनन के जरिए नए जमाने की शुरूआत की।
...Prev | Next...
मैं उपरोक्त पुस्तक खरीदना चाहता हूँ। भुगतान के लिए मुझे बैंक विवरण भेजें। मेरा डाक का पूर्ण पता निम्न है -
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai