लोगों की राय

कहानी संग्रह >> प्रेमचन्द की कहानियाँ 37

प्रेमचन्द की कहानियाँ 37

प्रेमचंद

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2017
पृष्ठ :200
मुखपृष्ठ : ई-पुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9798
आईएसबीएन :9781613015353

Like this Hindi book 3 पाठकों को प्रिय

158 पाठक हैं

प्रेमचन्द की सदाबहार कहानियाँ का सैंतीसवाँ भाग


वृन्दा की आंखों से आंसू जारी हो गए। उसने राजा को गोद में उठा लिया और कलेजे से लगाकर बोली- बेटा, अभी मैं नहीं आयी, फिर कभी आऊँगी।

राजा इसका मतलब न समझा। वह उसका हाथ पकड़कर खींचता हुआ घर की तरफ चला। माँ की ममता वृन्दा को दरवाजे तक ले गयी। मगर चौखट से आगे न ले जा सकी। राजा ने बहुत खींचा मगर वह आगे न बढ़ी। तब राजा की बड़ी-बड़ी आंखों में आँसू भर आये। उसके होठ फैल गये और वह रोने लगा।

प्रेमसिंह उसका रोना सुनकर बाहर निकल आया, देखा तो वृन्दा खड़ी है। चौंककर बोला- वृन्दा। मगर वृन्दा कुछ जबाब न दे सकीं।

प्रेमसिंह ने फिर कहा- बाहर क्यों खड़ी हो, अन्दर आओ। अब तक कहाँ थीं?

वृन्दा ने आंसू पोछते हुए जबाब दिया- मैं अन्दर नहीं आऊँगी।

प्रेमसिंह ने फिर कहा- आओ आओ, अपने बूढ़े बाप की बातों का बुरा न मानों।

वृन्दा- नहीं दादा, मैं अन्दर कदम नहीं रख सकती।

प्रेमसिंह- क्यों?

वृन्दा- कभी बताऊँगी। मैं तुम्हारे पास वह तेगा लेने आयी हूँ।

प्रेमसिंह ने अचरज में जाकर पूछा- उसे लेकर क्या करोगी?

वृन्दा- अपनी बेइज्जती का बदला लूँगी।

प्रेमसिंह- किससे।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book