लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> संभाल कर रखना

संभाल कर रखना

राजेन्द्र तिवारी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :123
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9720
आईएसबीएन :9781613014448

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

258 पाठक हैं

मन को छूने वाली ग़ज़लों का संग्रह



87

बहुत अच्छा बहाना है


बहुत अच्छा बहाना है।
मगर काफ़ी पुराना है।।

मुकर जाना सिफ़त उनकी,
हमें वादा निभाना है।

कहाँ कब रुख़ बदल बैठे,
हवा का क्या ठिकाना है।

निशानेबाज़ है माहिर,
निशाने पर निशाना है।

हमारे तो तुम्हीं तुम हो,
तुम्हारा तो ज़माना है।

हमारा दिल कहाँ अपना,
तुम्हारा अशियाना है।

उसे कहिए न दीवाना,
अजी बहलोल दाना है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

Abhilash Trivedi

लाजवाब कविताएँ!