लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> संभाल कर रखना

संभाल कर रखना

राजेन्द्र तिवारी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :123
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9720
आईएसबीएन :9781613014448

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

258 पाठक हैं

मन को छूने वाली ग़ज़लों का संग्रह



72

सदा वापस पलट कर आ रही है


सदा वापस पलट कर आ रही है।
मेरी आवाज़ उस तक जा रही है।।

पता है हमको दुनिया की हक़ीक़त,
ये दुनिया है जो धोख़ा खा रही है।

उसे जाकर बरसना है कहाँ पर,
हवा बादल को ये समझा रही है।

शिकायत क्या करें जब तश्नगी ख़ुद,
हमारे वास्ते... दरिया रही है।

हमेशा शायरी के साथ दुनिया,
हमारी सोच का हिस्सा रही है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

Abhilash Trivedi

लाजवाब कविताएँ!