लोगों की राय
ई-पुस्तकें >>
कह देना
कह देना
प्रकाशक :
भारतीय साहित्य संग्रह |
प्रकाशित वर्ष : 2016 |
पृष्ठ :165
मुखपृष्ठ :
ईपुस्तक
|
पुस्तक क्रमांक : 9580
|
आईएसबीएन :9781613015803 |
 |
|
3 पाठकों को प्रिय
278 पाठक हैं
|
आधुनिक अंसार कम्बरी की लोकप्रिय ग़जलें
२२
आप कहते हैं दूषित है वातावरण
आप कहते हैं दूषित है वातावरण
पहले देखें स्वंम अपना अन्तःकरण
कितना संदिग्ध है आप का आचरण
रात इसकी शरण, प्रात उसकी शरण
आप सोते हैं सत्ता की मदिरा पिये
चाहते है कि होता रहे जागरण
फूल भी हैं यहाँ, शूल भी हैं यहाँ
देखना है कहाँ पर धरोगे चरण
आप सूरज को मुठ्ठी में दाबे हुये
कर रहे हैं उजालों का पंजीकरण
शब्द हमको मिले, अर्थ वो ले गये
न इधर व्याकरण, न उधर व्याकरण
लीक पर हम भी चलते मगर ‘क़म्बरी’
कौन है ऐसा जिसका करें अनुसरण
...Prev | Next...
मैं उपरोक्त पुस्तक खरीदना चाहता हूँ। भुगतान के लिए मुझे बैंक विवरण भेजें। मेरा डाक का पूर्ण पता निम्न है -
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai