लोगों की राय

उपन्यास >> अवतरण

अवतरण

गुरुदत्त

प्रकाशक : सरल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :590
मुखपृष्ठ : Ebook
पुस्तक क्रमांक : 9552
आईएसबीएन :9781613010389

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

137 पाठक हैं

हिन्दुओं में यह किंवदंति है कि यदि महाभारत की कथा की जायें तो कथा समाप्त होने से पूर्व ही सुनने वालों में लाठी चल जाती है।

9

महाभारत तो मैंने भी पढ़ा था। परन्तु मैं इसको ‘अलिफ लैला’ का किस्सा ही समझता था। माणिकलालजी की व्याख्या से तो मेरे मन में भी प्रकाश होने लगा। यह मानकर भी कि यह इतिहास का ग्रन्थ उन अर्थों में, जिनमें आजकल इतिहास लिखा जाता है, न होते हुए भी यह कोई अर्थ एवं प्रयोजनहीन पुस्तक नहीं है। ययाति, शुक्राचार्य तथा वृषपव् का ऐसा दर्शन माणिकलाल ने कराया था कि मुझको कहानी में बहुत कुछ कल्पना का अंश दिखाई देते हुए भी सब अर्थयुक्त प्रतीत होने लगा था।

माणिकलाल की विवेचना-शक्ति अति विशद थी। उसके वर्णन में रस था और उसके कथन में प्रामाणिकता थी। मैं इससे बहुत प्रभावित हुआ था। माणिकलाल ब्रेकफास्ट के पश्चात विश्राम के लिए अपनी बर्थ पर जाकर लेट गया। मैं भी जाकर लेटा तो सो गया। पिछली रात मैं सो नहीं सका था। अतः लेटते ही खर्राटे भरने लगा।

एक बजे के करीब लंच के लिए हम डाइनिंग-कार में गये। माणिकलाल ने मुस्कराते हुए पूछा, ‘‘खूब सोये वैद्यजी!’’

‘‘हाँ, रात-भर मन में संशय भरे रहने के कारण मुझे नींद नहीं आयी थी, इसलिए अब लेटते ही सो गया था।’’

‘‘तो क्या अब संशय मिट गए हैं।’’

‘‘मिटे तो नहीं। मुझको विश्वास नहीं होता कि मैं ही किसी जन्म में युधिष्ठिर रहा हूँ। इस पर भी मैंने यह समझ लिया है कि उस जन्म में मैं चाहे कुछ भी रहा हूँ, वह आज विचार का विषय नहीं है। आप मुझको युधिष्ठिर कह दीजिए अथवा साक्षात् कृष्ण भगवान् का अवतार कहिये। इसका वर्तमान से तो कुछ भी सम्बन्ध नहीं है न? अतः आपके कथन से संशय हो अथवा विश्वास, किसी प्रकार भी यह बात अब विचारणीय नहीं हो सकती।’’

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book