लोगों की राय

उपन्यास >> अवतरण

अवतरण

गुरुदत्त

प्रकाशक : सरल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :590
मुखपृष्ठ : Ebook
पुस्तक क्रमांक : 9552
आईएसबीएन :9781613010389

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

137 पाठक हैं

हिन्दुओं में यह किंवदंति है कि यदि महाभारत की कथा की जायें तो कथा समाप्त होने से पूर्व ही सुनने वालों में लाठी चल जाती है।


‘‘यह उसकी प्रकृति है।’’

‘‘पर वह तो आपकी पत्नी है।’’

‘‘अब वह किसी अन्य की पत्नी है।’’

‘‘उसने उसको मार-मारकर घर से निकाल दिया है।’’

‘‘यह उसने तुमको बताया है?’’

‘‘हाँ।’’

‘‘पर मैं इसमें क्या कर सकता हूँ। देखो नील! मैं नीलाक्ष को तो यहाँ बुला लूँगा। वह यहाँ रहेगा और अन्य बच्चों के साथ शिक्षा पायेगा। परन्तु मैं इसको नहीं रख सकता।’’

‘‘तो इस बेचारी का क्या बनेगा?’’

‘‘मैं क्या जानूँ?’’

‘‘नहीं जी! इसका उद्धार कर दीजिए।’’

‘‘अर्थात् उसको पुनः अपनी पत्नी बना लूँ?’’

‘‘क्या हानि है? वह अभी भी मुझको अधिक सुन्दर है।’’

‘‘शरीर से ही न। परन्तु मन से कलुषित है।’’

‘‘मैं समझती हूँ कि वह भूलकर बैठी थी और अब अपने किए पर पश्चात्ताप कर रही है।’’

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book