लोगों की राय

उपन्यास >> अवतरण

अवतरण

गुरुदत्त

प्रकाशक : सरल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :590
मुखपृष्ठ : Ebook
पुस्तक क्रमांक : 9552
आईएसबीएन :9781613010389

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

137 पाठक हैं

हिन्दुओं में यह किंवदंति है कि यदि महाभारत की कथा की जायें तो कथा समाप्त होने से पूर्व ही सुनने वालों में लाठी चल जाती है।


‘‘हाँ, यह अपने-आपको आपकी पत्नी कहती थी।’’

‘‘तो तुमने पूछा नहीं कि वह इतने दिन कहाँ रही है?’’

‘‘कहती थी कि आप उसे अपने साथ नहीं लाये और न ही उसको यहाँ बुलाने का आपने प्रबन्ध किया।’’

‘‘तो तुमने यह नहीं पूछा कि क्यों नहीं बुलाया?’’

‘‘मैंने पूछने की आवश्यकता नहीं समझी। इसने स्वयं ही कहा था कि यह एक नाग-युवक के पास रहने लगी थी। उससे उसकी एक कन्या हुई है। वह और आपका पुत्र नीलाक्ष दोनों अपने नाना के पास है।’’

‘‘और यह यहाँ किसलिए आई है?’’

‘‘हस्तिनापुर देखने के लिए और आपसे आपके पुत्र के विषय में विचार करने के लिए।’’

‘‘देखो नील! यह मेरी पहली पत्नी थी। जब इसने दूसरा पति कर लिया तो मैंने इससे सम्बन्ध-विच्छेद कर लिया। इस सम्बन्ध-विच्छेद के पश्चात् ही मैंने तुमसे विवाह किया था। मैं तुमसे अति प्रसन्न हूँ और मेरा अनुमान है कि तुम मुझसे असन्तुष्ट नहीं हो। ऐसी अवस्था में मैं इसका घर में रखना पसन्द नहीं करूँगा।’’

‘‘क्यों?’’

‘‘इसलिए कि वह मुझको तुमसे पृथक् करने का यत्न कर सकती है।’’

‘‘ऐसा वह क्यों करेगी?’’

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book