लोगों की राय

उपन्यास >> अवतरण

अवतरण

गुरुदत्त

प्रकाशक : सरल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :590
मुखपृष्ठ : Ebook
पुस्तक क्रमांक : 9552
आईएसबीएन :9781613010389

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

137 पाठक हैं

हिन्दुओं में यह किंवदंति है कि यदि महाभारत की कथा की जायें तो कथा समाप्त होने से पूर्व ही सुनने वालों में लाठी चल जाती है।


अतः मैंने कह दिया, ‘‘अपने ऊपर राजमाता की इतनी कृपा के लिए मैं उनका अत्यन्त कृतज्ञ हूँ। परन्तु मेरा निवेदन है कि विधिवत् विवाह के लिए मैंने एक कन्या का निर्वाचन किया हुआ है। मैं उससे ही विवाह करना चाहूँगा।’’

‘‘तो दो विवाह कर लीजिएगा। हमने इस लड़की के माता-पिता को वचन दिया है कि उनकी लड़की का विवाह आपसे करा देंगे।’’

‘‘यह तो माताजी! एक समस्या बन जायेगी। पिछली दोनों स्त्रियाँ मुझको छोड़कर चली गई है। इससे आत्म-विश्वास नहीं रहा। मैं जब एक के लिए भी अयोग्य सिद्ध हुआ हूँ तो दो को कैसे सन्तोष दे सकूँगा?’’

‘‘मेरा निवेदन है कि इस लड़की के लिए कोई अन्य युवक ढूँढ़ लीजिए और मुझको अपनी निर्वाचित कुमारी से ही विवाह कर लेने की स्वीकृति दीजिये।’’

‘‘कौन है वह?’’

वास्तव में अभी कोई ऐसी लड़की मेरे विचार में नहीं थी। राजमाता द्वारा नियत विवाह से बचने के लिये मैंने झूठ बोला था। अब उस झूठ को छिपाने के लिए मैंने एक और झूठ बोला। मैंने कहा, ‘‘तो आप उसको दर्शन देना स्वीकार करेंगी? एक दिन मैं उसको आपकी सेवा में उपस्थित कर दूँगा।’’

‘‘क्या वह बहुत सुन्दर है?’’

‘‘वह बहुत अच्छी है।’’

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book