लोगों की राय

उपन्यास >> अवतरण

अवतरण

गुरुदत्त

प्रकाशक : सरल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :590
मुखपृष्ठ : Ebook
पुस्तक क्रमांक : 9552
आईएसबीएन :9781613010389

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

137 पाठक हैं

हिन्दुओं में यह किंवदंति है कि यदि महाभारत की कथा की जायें तो कथा समाप्त होने से पूर्व ही सुनने वालों में लाठी चल जाती है।


‘‘तब ठीक है। मुझे खेद है कि मैं एक किरात-कन्या को संतुष्ट नहीं कर सका। एक नाग-कन्या से मेरा विवाह हुआ था। वह भी अब किसी दूसरे नाग युवक के पास है।’’

‘‘नाग-कन्या से विवाह हुआ भी था क्या?’’

‘‘हाँ, जैसे उनकी जाति में होता है।’’

तभी तो उनकी जाति में जैसे टूटता है, वैसे आपका टूट गया है।’’

‘‘यही तो मुझको दुःखकारक प्रतीत हो रहा है। इन दोनों युवतियों ने मुझसे कुछ दोष देखा है, जिससे वे मुझको छोड़कर चली गयी है।’’

‘‘संजयजी! यह इन स्त्रियों की बात नहीं, प्रत्युत सभी स्त्रियों का स्वभाव है। वे स्वभाववश स्थिर-चित्त नहीं होती। यदि समाज, धर्म, और संस्कृति का बन्धन न हो तो कोई भी स्त्री एक पुरुष के पास रहकर संतुष्ट न हो। यही कारण है कि धर्म-व्यवस्था के अनुसार विधिवत् विवाह में बँधी स्त्रियाँ अपने पति को छोड़ नहीं सकती।’’

इस सिद्धान्तात्मक बात से मैं सहमत नहीं था, परन्तु राजमाता से युक्ति करना शोभा नहीं देता था। मुझे चुप देख राजमाता कहने लगी, ‘‘जब से आपका पत्र शील के विषय में मिला है, हम आपके विषय में ही विचार करते रहे हैं। हमने आपके लिए एक अतिसुन्दर कुमारी कन्या ढूँढी है। आप उससे विवाह करेंगे तो हमारा विश्वास है कि आप जीवन-भर-सुखी रहेंगे।’’

यह समाचार सुन मेरे कान खड़े हो गए। मुझको अपने विवाह का प्रबन्ध राज्य की ओर से किया जाना पसन्द नहीं था। मैं मन में विचार करने लगा कि यह स्त्री अपना और अपने बच्चों का विवाह तो इस प्रकार कर नहीं सकी, जिससे जीवन-भर सुख भोगती, दूसरों के निजी विषयों में अनधिकार हस्तक्षेप कर रही है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book