लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> असंभव क्रांति

असंभव क्रांति

ओशो

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :405
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9551
आईएसबीएन :9781613014509

Like this Hindi book 5 पाठकों को प्रिय

434 पाठक हैं

माथेराम में दिये गये प्रवचन

यह जो हमारा मन है, यह जो मन का मंदिर है, यह जो पुराना मंदिर है--जिसमें हम बैठे हैं, और जिसमें हम कंप रहे हैं कि यह कभी भी गिर सकता है। जिसके गिरने के भय से एंग्जायटि, एंग्विश, चिंता और संताप पैदा होता है। और हर आदमी जीवनभर चिता में रहता है कि कब गिर जाएगा यह मंदिर, जिसके नीचे मैं बैठा हूँ। रात न सो पाता है चैन से, न दिन जाग पाता है। चौबीस घंटे इसके गिरने का डर है। इस डर को जब तक हम जीतेंगे नहीं और इसके लिए राजी न हो जाएंगे कि इसे खुद ही गिरा दें, तब तक हम नए मंदिर को बना नहीं सकते हैं।

चित्त का यह जो झूठा मंदिर हमने बना रखा है अपने चारों तरफ, यह सही नहीं है। अगर यह सही होता तो हम शांत हो गए होते। अगर यह सही होता तो हमारा चित्त एक फूल की तरह खिल गया होता। अगर यह सही होता तो हमारे जीवन में सुगंध फैल गई होती। अगर यह सही होता तो हम अपने आपको जान लिए होते, जो अमृत है। अगर यह सही होता, तो हम उसे पहचान लेते, जो जीवनों का जीवन है, जो परमात्मा है। लेकिन यह सही नहीं है। और इसको हम सम्हालकर बचा रखना चाहते हैं। तो जो सही है, उसे हम कभी जान भी न पाएंगे और बना भी नहीं पाएंगे। इसे तोड़ने की हिम्मत होनी ही चाहिए।

जो आदमी विध्वंस करने को राजी हो जाता है, वही आदमी सृजन करने में भी समर्थ होता है। डिस्ट्रक्शन, विध्वंस--क्रिएशन का, सृजन का पहला सूत्र है। एक इमेज है हमारी, एक प्रतिमा है, उसे गिराने का साहस ही हमें अंतरात्मा के ज्ञान में ले जा सकता है। और यह ज्ञान, निरीक्षण, जागरूकता, एक-एक वृत्ति के अनुसरण से संभव होता है और फलित होता है।

सुबह मुझे इतनी ही बात कहनी थी। अब हम सुबह के ध्यान के लिए बैठेंगे। थोड़े-थोड़े फासले पर हम हो जांय।

साधना-शिविर
माथेरान, दिनांक 21-10-67, सुबह

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book