लोगों की राय

कविता संग्रह >> अंतस का संगीत

अंतस का संगीत

अंसार कम्बरी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :113
मुखपृष्ठ : Ebook
पुस्तक क्रमांक : 9545
आईएसबीएन :9781613015858

Like this Hindi book 8 पाठकों को प्रिय

397 पाठक हैं

मंच पर धूम मचाने के लिए प्रसिद्ध कवि की सहज मन को छू लेने वाली कविताएँ


मन से जो भी भेंट दे, उसको करो कुबूल।
काँटा मिले बबूल का या गूलर का फूल।।1

सागर से रखती नहीं, सीपी कोई आस।
एक स्वाति की बूँद से, बुझ जाती है प्यास।।2

एक तरह रहते नहीं, जीवन के हालात।
कभी हुये हैं दिन बड़े, कभी हुई है रात।।3

सूरज बोला चाँद से, कभी किया है गौर।
तेरा जलना और है, मेरा जलना और।।4

जब तक अच्छा भाग्य है, ढके हुए हैं पाप।
भेद खुला, हो जायेंगे, पल में नंगे आप।।5

बना दिये फनकार ने, सुन्दर-सुन्दर चित्र।
मगर किसी भी चित्र सा, दिखता नहीं चरित्र।।6

पिंजरा खाली रह गया, चला न कोई जोर।
अपने हाथ पतंग है, उसके हाथों डोर।।7

या वो इसकी सौत है या वे उसकी सौत।
इस करवट है ज़िन्दगी, उस करवट है मौत।।8

जब प्यासे के आ गई अधरों पर मुस्कान।
पानी - पानी हो गया, सारा रेगिस्तान।।9

दुनिया में तो आ गये, यह भी रखना याद।
एक और संसार है, इस दुनिया के बाद।।10

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book