लोगों की राय
कविता संग्रह >>
अंतस का संगीत
अंतस का संगीत
प्रकाशक :
भारतीय साहित्य संग्रह |
प्रकाशित वर्ष : 2016 |
पृष्ठ :113
मुखपृष्ठ :
Ebook
|
पुस्तक क्रमांक : 9545
|
आईएसबीएन :9781613015858 |
 |
|
8 पाठकों को प्रिय
397 पाठक हैं
|
मंच पर धूम मचाने के लिए प्रसिद्ध कवि की सहज मन को छू लेने वाली कविताएँ
कुछ कहो तो सही
क्या नहीं कर सकूँगा तुम्हारे लिये
शर्त ये है कि तुम कुछ कहो तो सही
चाहे मधुवन में पतझार लाना पड़े
या मरुस्थल में शबनम उगाना पड़े
मैं भगीरथ सा आगे चलूँगा मगर
तुम पतित-पावनी सी बहो तो सही
पढ़ सको तो मेरे मन की भाषा पढ़ो
मौन रहने से अच्छा है झुंझला पड़ो
मैं भी दशरथ सा वरदान दूँगा तुम्हें
युद्ध में कैकेयी सी रहो तो सही
हाथ देना न संन्यास के हाथ में
कुछ समय तो रहो उम्र के साथ में
एक भी लांछन सिद्ध होगा नहीं
अग्नि में जानकी सी दहो तो सही
* *
...Prev | Next...
पुस्तक का नाम
अंतस का संगीत
मैं उपरोक्त पुस्तक खरीदना चाहता हूँ। भुगतान के लिए मुझे बैंक विवरण भेजें। मेरा डाक का पूर्ण पता निम्न है -
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai