लोगों की राय

उपन्यास >> सुमति

सुमति

गुरुदत्त

प्रकाशक : सरल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :265
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 7598
आईएसबीएन :9781613011331

Like this Hindi book 1 पाठकों को प्रिय

327 पाठक हैं

बुद्धि ऐसा यंत्र है जो मनुष्य को उन समस्याओं को सुलझाने के लिए मिला है, जिनमें प्रमाण और अनुभव नहीं होता।

हर इल्मों यकीं है इक गुमाँ ऐ साकी।
हर आन है इक ख्वाबे गिराँ ऐ साकी।।
अपने को कही रख के मैं भूला हूँ जरूर।।
लेकिन यह नहीं याद कहाँ ऐ साकी।


‘‘क्या सफाया किया है इल्मों हुनर का इस मरदूद शायर ने। कहता है दुनिया का सब ज्ञान और विश्वास भ्रम है। हम जब किसी की प्रतीक्षा करते हैं तो वह एक लम्बा स्वप्न है। वह कहता है वह स्वयं को कहीं रखकर भूल गया है किन्तु यह नहीं जानता कि कहाँ रखकर भूल गया है।’’

‘‘क्या कहना है इस नाजुक खयाली का? शायर साहब ने स्वयं को कहीं रख दिया है और उनको याद नहीं आ रहा कि कहाँ?’’

‘‘मेरा ख्याल है कि इसमें विचार-सूक्ष्मता की ओर आपका ध्यान नहीं गया।’’

‘‘क्या विचार-सू्क्ष्मता है इसमें?’’

‘‘देखिए, यह पार्थिव ज्ञान एक सुई के बनाने से लेकर एटम बम बनाने तक और सांसारिक विश्वास, यह मेरा लड़का है अथवा मेरी माँ-बहन इत्यादि है, यह सब भ्रम है।’’

‘‘अर्थात् ये रिश्ते नहीं है?’’

‘‘हैं तो, परन्तु ये वे नहीं जो दिखाई देते है। एक घूँट जल चित्त को शान्ति देता है। परन्तु इस एक घूँट जल में हाइड्रोजन है और दूसरी ओर हाइड्रोजन बम है जिससे एक क्षण में दिल्ली-जैसा नगर भस्म हो सकता है। जल की शीतलता अनुभव होती है परन्तु इसकी वास्तविकता का तो ज्ञान नहीं होता।’’

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book