लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> शिवसहस्रनाम

शिवसहस्रनाम

हनुमानप्रसाद पोद्दार

प्रकाशक : गीताप्रेस गोरखपुर प्रकाशित वर्ष : 2020
पृष्ठ :16
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 2096
आईएसबीएन :81-293-0099-0

Like this Hindi book 0

भगवान शिव के सहस्त्रनाम...

श्रीगणेशाय नमः

शिवसहस्रनामावलि

ऋषियोंने सूतजी से पूछा- शिव के वे सहस्त्र नाम कौन-कौन हैं बताइये, जिनसे संतुष्ट होकर महेश्वर ने श्रीहरि को चक्र प्रदान किया था? उन नामों के माहात्म्य का भी वर्णन कीजिये। श्रीविष्णु के ऊपर शंकरजी की जैसी कृपा हुई थी, उसका यथार्थरूप से प्रतिपादन कीजिये।

शुद्ध अन्तःकरण वाले उन मुनियों की वैसी बात सुनकर सूत ने शिव के चरणारविन्दों का चिन्तन करके इस प्रकार कहना आरम्भ किया।

भगवान् विष्णु द्वारा पठित शिवसहस्रनामस्तोत्र

सूत उवाच

श्रूयतां भो ऋषिश्रेष्ठा येन तुष्टो महेश्वर:।
तदहं कथयाम्यद्य शैवं नामसहस्रकम्।।१।।

सूतजी बोले- मुनिवरो! सुनो, जिससे महेश्वर संतुष्ट होते है वह शिवसहस्रनामस्तोत्र आज तुम सबको सुना रहा हूँ।।१।।

विष्णुरुवाच

शिवो हरो मृडो रुद्र: पुष्कर: पुष्पलोचन:।
अर्थिगम्य: सदाचार: शर्व: शम्भुर्महेश्वर:।।२।।

भगवान् विष्णु बोले -

शिव: - कल्याणस्वरूप, २ हर: - भक्तों के पाप-ताप हर लेनेवाले, ३ मृडः - सुखदाता, ४ रुद्र: - दुःख दूर करनेवाले, ५ पुष्कर: - आकाशस्वरूप, ६ पुष्पलोचन: - पुष्प के समान खिले हुए नेत्रवाले, ७ अर्थिगम्य: - प्रार्थियों को प्राप्त होनेवाले, ८ सदाचार: - श्रेष्ठ आचरणवाले, ९ शर्व: - संहारकारी, १० शम्भु: - कल्याणनिकेतन, ११ महेश्वर: - महान् ईश्वर।।२।।

चन्द्रापीडश्चन्द्रमौलिर्विश्वं विश्वम्भरेश्वर:।
वेदान्तसारसंदोह: कपाली नीललोहित:।।३।।

१२ चन्द्रापीड: -चन्द्रमा को शिरोभूषण के रूप में धारण करनेवाले, १३ चन्द्रमौलि: - सिरपर चन्द्रमा का मुकुट धारण करनेवाले, १४ विश्वम् - सर्वस्वरूप, १५ विश्वम्भरेश्वर: - विश्व का भरण-पोषण करनेवाले श्रीविष्णु के भी ईश्वर, १६ वेदान्तसारसंदोह: - वेदान्त के सारतत्त्व सच्चिदानन्दमय ब्रह्म की साकार मूर्ति, १७ कपाली - हाथमें कपाल धारण करनेवाले, १८ नीललोहित: - (गलेमें) नील और (शेष अंगोंमें) लोहित-वर्णवाले।।३।।

ध्यानाधारोऽपरिच्छेद्यो गौरीभर्ता गणेश्वर:।
अष्टमूर्तिर्विश्वमूर्तिस्त्रिवर्गस्वर्गसाधन:।।४।।

१९ ध्यानाधार: - ध्यान के आधार, २० अपरिच्छेद्य: -देश, काल और वस्तु की सीमा से अविभाज्य, २१ गौरीभर्ता - गौरी अर्थात् पार्वतीजी के पति, २२ गणेश्वर: - प्रमथगणों के स्वामी, २३ अष्टमूर्ति: - जल, अग्नि, वायु, आकाश, सूर्य, चन्द्रमा, पृथ्वी और यजमान-इन आठ रूपोंवाले, २४ विश्वमूर्ति: - अखिल ब्रह्माण्डमय विराट-पुरुष, २५ त्रिवर्गस्वर्गसाधन: - धर्म, अर्थ, काम तथा स्वर्ग की प्राप्ति करानेवाले।।४।।

ज्ञानगम्यो दृढप्रज्ञो देवदेवस्त्रिलोचन:।
वामदेवो महादेव: पटु: परिवृढो दृढ:।।५।।

२६ ज्ञानगम्य: - ज्ञान से ही अनुभव में आने के योग्य, २७ दृढप्रज्ञ: - सुस्थिर बुद्धिवाले, २८ देवदेव: - देवताओं के भी आराध्य, २९ त्रिलोचन: - सूर्य, चन्द्रमा और अग्निरूप तीन नेत्रोंवाले, ३० वामदेव: - लोक के विपरीत स्वभाववाले देवता, ३१ महादेव: - महान् देवता ब्रह्मादिकों के भी पूजनीय, ३२ पटु: - सब कुछ करनेमें समर्थ एवं कुशल, ३३ परिवृढ: - स्वामी, ३४ दृढ: - कभी विचलित न होनेवाले।।५।।

Next...

प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai