लोगों की राय

आचार्य श्रीराम शर्मा >> इक्कीसवीं सदी बनाम उज्जव भविष्य भाग-1

इक्कीसवीं सदी बनाम उज्जव भविष्य भाग-1

श्रीराम शर्मा आचार्य

प्रकाशक : युग निर्माण योजना गायत्री तपोभूमि प्रकाशित वर्ष : 2020
पृष्ठ :60
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 15494
आईएसबीएन :00000

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

विज्ञान वरदान या अभिशाप

क्रिया बदलेगी, तो प्रतिक्रिया भी बदलेगी


क्रिया की प्रतिक्रिया होना सुनिश्चित है। घड़ी का पेंडुलम एक सिरे तक पहुँचने के बाद वापस दूसरे सिरे की ओर लोट पड़ता है। अति बरतने वाले कुछ ही समय बाद पछताते और सही स्थिति प्राप्त करने के लिए तरसते देखे गए हैं। विषेले पदार्थ खा बैठने पर उल्टी-दस्त तो लगते ही हैं, जान जोखिम तक का खतरा सामने आ खड़ा होता है। क्रोधी को बदले में प्रतिशोध सहना पड़ता है। दुव्र्यसनी अपनी सेहत, खुशहाली और इज्जत तीनों ही गाँवा बैठता है। अपव्ययी लोग तंगी भुगतते देखे गए हैं। कुकर्मी, लोक और परलोक दोनों ही बिगाड़ लेते हैं। इसके विपरीत परिश्रमी, अनुशासित और मनोयोगपूर्वक व्यस्त रहने वाले अभीष्ट उद्देश्य की पूर्ति में दिन-रात सफल होते चले जाते हैं।

जिन दिनों शक्तियों के सदुपयोग का प्रचलन था, उन दिनों साधारण साधनों के रहते हुए भी लोग प्रसन्न रहते और सुख-शाँति भरे वातावरण में जीवन-यापन करते थे। सतयुग वही काल था, जिसकी सराहना करते-करते इतिहासकार अभी भी नहीं थकते हैं। इसके विपरीत यदि मर्यादाओं और वर्जनाओं का परित्याग कर अनाचारी-उदंदड उपक्रम अपनाया जाए, तो ऐसी परिस्थितियाँ उत्पन्न होना स्वाभाविक है, जिनकी कलियुग के नाम से भर्त्सना की जाती है, जिनमें प्रचुर साधन होते हुए भी लोग डरती-डराती, जलती-जलाती जिंदगी जीते हैं। इन दिनों ऐसा ही कुछ हो रहा है। विज्ञान ने मनुष्य को अतिशय शक्ति का स्वामी बनाया है। बढ़ते बुद्धि वैभव ने जानकारियों के अंबार जुटा लिए हैं। विलास के साधनों की कमी नहीं। साज-सज्जा को देख कर भ्रम होता है कि कहीं हम लोग स्वर्ग में विचरण तो नहीं कर रहे हैं। इतना ही पर्याप्त होता तो, सचमुच यही माना जाता है कि इन शताब्दियों में असाधारण प्रगति हुई है, पर जब लिफाफे का कलेवर उघाड़ कर देखा जाता है तो प्रतीत होता है कि भीतर दुर्गंध भरे विषाणुओं, जीवाणुओं के अतिरिक्त और कुछ है ही नहीं। यह विडंबना, शालीनता के परित्याग का ही प्रतिफल है। विज्ञान और धर्म यदि मिलकर चले होते, तो आज की उपलब्धियाँ व्यक्ति और समाज के सामने सुख शांति के इतने आधार खड़े कर देती, जो सतयुग की तुलना में कहीं अधिक बढ़े-चढ़े होते, पर उस दुर्भाग्य को क्या कहा जाए, जिसने सदुपयोग और दुरुपयोग की विभाजन रेखा को ही मिटा कर रख दिया है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book