लोगों की राय

नई पुस्तकें >> प्रेरक कहानियाँ

प्रेरक कहानियाँ

डॉ. ओम प्रकाश विश्वकर्मा

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2020
पृष्ठ :240
मुखपृष्ठ : ई-पुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 15422
आईएसबीएन :9781613016817

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

सभी आयुवर्ग के पाठकों के लिये प्रेरक एवं मार्गदर्शक कहानियों का अनुपम संग्रह

सतर्कता

नेपोलियन बोनापार्ट बड़ा सतर्क योद्धा था। एक दिन की बात है। नेपोलियन अपने शिविर में गहरी नींद् में सोया था। तभी उसके अंगरक्षक ने उसे जगाया और कहा कि उसका सेनापति मिलना चाहता है।

नेपोलियन ने कहा, "पूछो, क्या काम है?"

अंगरक्षक सेनापति के पास गया और उससे कार्य के लिए पूछा। तब तकसेनापति नेपोलियन के बिस्तर के पास पहुँच गया था, उसको बेरोक-टोक आने की अनुमतिथी।

सेनापति बोला, "शत्रु सेना ने दक्षिण की ओर से आक्रमण कर दिया है। बताइए, अब क्या किया जाये?"

बिना विचलित हुए नेपोलियन ने कहा, "वह कोने में जो बक्सा रखा है, उसमें 34 नम्बर का मानचित्र रखा हुआ है, उसे ले लो और सुबह मुझे युद्ध की सूचना दे देना।"

सेनापति ने वह मानचित्र निकाला और चल दिया। नेपोलियन फिर गहरी तान कर सो गया। वास्तव मेंउस मानचित्र में बताया गया था कि यदि शत्रु सेना दक्षिण से आक्रमण कर दे तो उसके बचाव और जवाब के लिए हमारी सेना को क्या करना चाहिए।

सेनापति को यह देख कर बड़ा आश्चर्य हुआ। जिस योजना को बनाने में दिन-रात काले करने पड़ते वह नेपोलियन ने पहले से ही बना कर रखी हुई है।

अन्ततः उस योजना के अनुसार युद्ध किया गया। नेपोलियन की सेना को विजयमिली। प्रातःकाल यह सन्देश देने के लिए सेनापति आया तो उसने नेपोलियन से पूछा, "सर! आपने यह योजना इतनी जल्दी कैसे तैयार कर ली? क्याआपको कोई फरिश्ता (देवदूत) सहायता देता है?"

"हाँ, विचार और दूरदर्शिता रूपी दो देवदूत सदा ही मेरे साथ रहते हैं। उन्होंने ही मुझे यह सिखाया है कि भविष्य की सम्भावनाओं के प्रति मनुष्य को पहले से ही जागरूक और सावधान रहना चाहिए।"

सेनापति सन्तुष्ट होकर अपने कार्य में जुट गया।  

¤ ¤

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book