नई पुस्तकें >> सूक्ति प्रकाश सूक्ति प्रकाशडॉ. ओम प्रकाश विश्वकर्मा
|
5 पाठक हैं |
1000 सूक्तियों का अनुपम संग्रह
उनकी प्रार्थना कभी व्यर्थ नहीं गयो जिन्होंने प्रभु से ठीक से मांगा।
- बर्न्स
¤
मेरा सबसे बड़ा शास्त्र है : मूक प्रार्थना।
- गाँधी
¤
प्रार्थना के बिना आंतरिक शान्ति नहीं मिलती।
- गाँधी
¤
पवित्र हृदय से निकली हुई प्रार्थना कभी व्यर्थ नहीं जाती।
- गाँधी
¤
मेरा धर्म सिखाता है कि जब कभी ऐसी विपत्ति आ जाय जिसका निवारण न किया जा सके तो उपवास और प्रार्थना करनी चाहिए।
- गाँधी
¤
दीर्घकाल तक प्रार्थनापूर्ण स्थिति में रह कर मैंने घृणा करना छोड़ दिया है।
- गाँधी
¤
प्रार्थना हमें परमात्मा से मिला देती है।
- विलियम लो
¤
नेकचलनी सबसे अच्छी प्रार्थना है।
- सर्वियन कहावत
¤
प्रार्थना यही मार्ग दे सकती है कि "ईश्वर को जो ठीक लगे सो करे।"
- गाँधी
¤
प्रेम और सत्य एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
- गाँधी
¤
ज्ञान के ठंडे प्रकाश में प्रेम की बूटी कभी नहीं उग सकती।
- काण्ट
¤
दण्ड देने का अधिकार सिर्फ उसे है जो प्रेम करता है।
- रवीन्द्रनाथ टैगोर
¤
प्रेम महलों में नहीं झोपड़ियों में बसता है।
- गेटे
¤
"प्रेमगली अति सांकरी तामे दो न समाय।"
- कबीर
¤
घृणा राक्षसों की सम्पत्ति है; क्षमा मनुष्यों का लक्षण है; प्रेम देवताओं का गुण है।
- भर्तृहरि
¤
प्रेम का एक ही काम है-बुराई को भलाई से जीतना।
- विलियम ला
¤
सूरज अच्छे और बुरे दोनों को रोशनी देता है, वर्षा न्यायी और अन्यायी 'दोनों पर बरसती है।
- बाइबिल
¤
प्रेम साधारण कुटिया को भी सोने का महल बना देता है।
- होल्टी
¤
प्रेम और धुआं कभी छिपाये नहीं छिपते।
- फ्रांसीसी कहावत
¤
प्रेम कभी हक नहीं मांगता वह तो हमेशा देता है।
- महात्मा गांधी
¤
शरीर के चमड़े से प्यार हमें मोची बना देता है।
- स्वामी रामतीर्थ
¤
कृतज्ञ और प्रफुल्ल हृदय से आई हुई पूजा ईश्वर को सबसे ज्यादा प्रिय है।
- प्लुटार्क
¤
छोटे फूल ने पूछा “ऐ सूर्य मैं तेरी पूजा-स्तुति किस तरह करूं?" "अपनी पवित्रता के सरल मौन द्वारा", सूर्य ने जवाब दिया।
- टैगोर
¤
सर्वोच्च पूर्णता की प्राप्ति सर्वोच्च संयम के बिना सम्भव नहीं।
- गाँधी
¤
भरा पेट सीख श्रवण नहीं कर सकता।
- रूसी कहावत
¤
अपना पेट साफ रखो, तुम्हारा दिमाग साफ रहेगा।
- अज्ञात
¤
|