लोगों की राय

मूल्य रहित पुस्तकें >> उपयोगी हिंदी व्याकरण

उपयोगी हिंदी व्याकरण

भारतीय साहित्य संग्रह

Download Book
प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2021
पृष्ठ :400
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 12546
आईएसबीएन :1234567890

Like this Hindi book 0

हिंदी के व्याकरण को अघिक गहराई तक समझने के लिए उपयोगी पुस्तक


कर्मवाच्य के प्रयोग स्थल

(क)  जब आप को स्वयं पता न हो कि निश्चित रूप से कर्ता कौन है या आपको पता तो हो पर भयवश, संकोचवश या अन्यथा बताना नहीं चाहते। जैसे —

डाकपेटी में चिट्ठी डाल दी गई  है।
उसकी घड़ी मेज पर से चुरा ली गई  है।

(ख)  जब आपने स्वयं किया है, किंतु वह अचानक बिना आपके चाहे हुआ हो, जैसे—

शीशा गिर गया और टूट गया।
शीशे का गिलास टूट गया।

(ग) (ग) जब कर्ता कोई स्वतंत्र रूप से व्यक्ति न हो बल्कि कोई व्यवस्था या तंत्र (सभा, समिति, सरकार आदि) हो, जहाँ व्यक्ति ने जो किया है, वह व्यक्तिगत रूप से नहीं किया है बल्कि पदेन किया है:

सरकार द्वारा गरीबों के लिए बहुत से काम किए जा रहे हैं।
आपको सूचित किया जाता है कि...
दंगाग्रस्त लोगों की आर्थिक सहायता पार्टी द्वारा की जा रही है।

(घ) सूचना विज्ञप्ति आदि में जहाँ कर्ता निश्चित् नहीं है, जैसे —
पटरी पार करने वालों को सजा दी जाएगी।

(ङ) असमर्थता बताने के लिए नहीं  के साथ, जैसे —
अब अधिक दूध नहीं पिया जाता।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book