लोगों की राय

जीवनी/आत्मकथा >> प्लेटो

प्लेटो

सुधीर निगम

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2017
पृष्ठ :74
मुखपृष्ठ : ई-पुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 10545
आईएसबीएन :9781613016329

Like this Hindi book 0

पढ़िए महान दार्शनिक प्लेटो की संक्षिप्त जीवन-गाथा- शब्द संख्या 12 हजार...

अवसान

जन्म की तरह प्लेटो की मृत्यु की तिथि की सूचना भिन्न-भिन्न स्रोतों से प्राप्त होती है। एक स्रोत कहता है कि एक विकृत पांडुलिपि के अनुसार प्लेटो की मृत्यु शय्या पर उस समय हुई जब एक थेरसियन लड़की बांसुरी बजा रही थी। अन्य स्रोत के अनुसार उसकी मृत्यु एक विवाह-भोज में हुई। यह भी कहा जाता है कि उसकी मृत्यु तब हुई जब वह निद्रा में मग्न था। सर्वमान्य तिथि के अनुसार प्लेटो ई.पू. 349 में इस दुनिया से चले गए।

तिमौओस ग्रंथ के अतिरिक्त प्लेटो की सभी कृतियां मध्य युग तक पश्चिमी जगत् के लिए अप्राप्य रहीं। इन्हें मध्य-पूर्व के मुसलमान विद्वानों द्वारा सुरक्षित रखा गया। 1578 ई. में एस्टीएन्ने (लोकप्रिय नाम स्टीफेनस) ने संवादों का एक संस्करण प्रकाशित कराया जिसमें पुस्तक का प्रत्येक पृष्ठ चार अनुभागों में विभाजित था। प्लेटो के पाठ्य के लिए उद्धरण का मानक ढंग उस पुस्तक के नाम का उल्लेख करना है पर साथ ही स्टीफेनस की पृष्ठ और अनुभाग संख्या भी देना आवश्यक है।

* * *




...Prev |

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book