लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> ऑथेलो (नाटक)

ऑथेलो (नाटक)

रांगेय राघव

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2015
पृष्ठ :184
मुखपृष्ठ : ई-पुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 10117
आईएसबीएन :978161301295

Like this Hindi book 0

Othello का हिन्दी रूपान्तर

 

दृश्य - 2 

(साइप्रस की एक गली)

(ऑथेलो के घोषणावाहक का प्रवेश; उसके हाथ में घोषणा-पत्र है, उसके पीछे प्रजा है।)

घोषणावाहक : तुर्की बेड़े के पूरी तरह विनष्ट हो जाने का सँवाद पाकर हमारे वीर सेनानायक ऑथेलो की यह इच्छा है कि प्रत्येक व्यक्ति विजय का आनन्द मनाए; नृत्य, गीत और उत्सव के प्रबन्ध किए जाएँ, क्योंकि विजय के आनन्द के अतिरिक्त यह उनके परिणय का भी परम शुभ अवसर है। उनकी इस इच्छा की घोषणा की जाती है। भोजन के लिए लंगरों का प्रबन्ध किया गया है जहाँ कोई भी स्वतन्त्रता से भोजन कर सकता है। उससे प्रीतिभोज का कोई मूल्य नहीं लिया जाएगा। इस समय पाँच बजे से ग्यारह बजे तक कोई रोक नहीं होगी। परमात्मा हमारे साइप्रस द्वीप तथा हमारे वीर व गौरवान्वित सेनानायक ऑथेलो का मंगल करें!

(प्रस्थान)

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book