लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> ऑथेलो (नाटक)

ऑथेलो (नाटक)

रांगेय राघव

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2015
पृष्ठ :184
मुखपृष्ठ : ई-पुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 10117
आईएसबीएन :978161301295

Like this Hindi book 0

Othello का हिन्दी रूपान्तर

अफसर : यह लीजिए! जहाज़ों से एक दूत आया है।

ड्यूक : क्या बात है?

जहाज़ी : तुर्की बेड़ा रोहड्स की ओर बढ़ रहा है, इसलिए श्रीमान्! एंजिलो ने मुझे राज्य के अधिकारियों को सूचना देने की आज्ञा दी है।  

सिनेट का एक सदस्य : यह संवाद सत्य नहीं हो सकता। जो हो,

सके औचित्य पर विचार कर लिया जाए। यह तो केवल एक छलावा दिखाई देता है ताकि हम भ्रम में पड़ जाएं। और जबकि हमें साइप्रस की रक्षा का प्रबन्ध करना चाहिए, हम रोहड्स की ओर ध्यान बँटा बैठें। तुर्कों के लिए साइप्रस का महत्त्व देखते हुए और यह भी उनके लिए रोहड्स की तुलना में साइप्रस को जीतना आसान होगा, क्योंकि उसमें न वैसे कोई प्राकृतिक लाभ ही हैं, न उसकी भाँति कोई रक्षा का ही अच्छा प्रबन्ध है, हमें इन सब बातों पर ध्यान देना चाहिए और यह नहीं समझना चाहिए कि तुर्क बेवकूफ हैं, उनमें योग्यता नहीं है जो वे उसे अन्त के लिए त्याग देंगे जो कि वास्तव में अपना पहला महत्त्व रखता है। न यही मानना चाहिए कि एक आसान और लाभदायक योजना को छोड़कर वे ऐसे कार्य पर उतारू होंगे जिसमें खतरा तो है ही, साथ ही जिसमें हानि की भी सम्भावना है।

ड्यूक : नहीं, किसी भी हालत में तुर्क रोहड्स की ओर उन्मुख नहीं लगते।  

(एक दूत का प्रवेश)

दूत : सम्मानित और आदरणीय सज्जनो! श्रीमन्तो! रोहड्स की ओर बढ़ते हुए तुर्कों से एक जहाज़ी बेड़ा और मिल गया है।

सिनेट का एक सदस्य : अच्छा! यही तो मैं भी सोचता था। संख्या में कितने जहाज़ होंगे?

दूत : तीस जहाज़ हैं। अब उन्होंने अपना छलावा छोड़ दिया है और रास्ता बदलकर वे स्पष्टतया ही साइप्रस की ओर बढ़ रहे हैं। आपके वीर और विश्वसनीय पदाधिकारी श्रीमान मोनटानो ने यह सँवाद अत्यन्त विनम्रता के साथ भेजा है और उसकी प्रार्थना है कि इसपर पूर्णतया विश्वास किया जाए।

ड्यूक : तब तो यह निश्चय हो गया कि शत्रु साइप्रस की ओर आ रहा है। क्या मार्क्स लुक्किकोस नगर में उपस्थित नहीं हैं?

सिनेट का एक सदस्य : वे इस समय फ्लोरेन्स में हैं।

ड्यूक : कृपया हमारी ओर से उन्हें पत्र लिखें और शीघ्रातिशीघ्र डाक लगाकर हमारा संवाद भेजें।

सिनेट का एक सदस्य : यह लीजिए! ब्रैबेन्शियो और महावीर मूर आ रहे हैं।

(ब्रैबेन्शियो, ऑथेलो, कैसियो, इआगो, रोडरिगो और अफसरों का प्रवेश)

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book