लोगों की राय
शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
सौभाग्य :
|
पुं० [सं०] १. अच्छा भाग्य। उत्तम प्रारब्ध। अच्छी किस्मत। २. यथेष्ट सुख। ३. कल्याण। मंगल। ४. स्त्रियों के पक्ष में वह अवस्था जिसमें उसका पति जीवित और वर्तमान रहता है। अहिवात। सुहाग। ५. सिंदूर जो सौभाग्यवती स्त्रियों का मुख्य चिन्ह है। ६. अनुराग। प्रेम। ७. धन-संपत्ति ८. सुंदरता। ९. शुभ-कामना। १॰. सफलता। ११. एक प्रकार का व्रत जो सब तरह से सुखी रहने के लिए किया जाता है। १२. ज्योतिष में, विष्कंभ आदि सत्ताइस योगों मे से चौथा योग जो बहुत शुभ माना जाता है। १३. एक प्रकार का पौधा। १४. सुहाग। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
सौभाग्य तृतिया :
|
स्त्री० [सं०] भाद्र शुक्ल पक्ष की तृतिया जो स्त्रियों के लिए बहुत पवित्र मानी गई है। हरितालिका तीज। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
सौभाग्य-व्रत :
|
पुं० [सं०] फागुन शुक्ल तृतिया को किया जाने वाला एक प्रकार का व्रत। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
सौभाग्यवती :
|
स्त्री० [सं०] (स्त्री०) जिसका सौभाग्य या सुहाग बना हो। जिसका पति जीवित और वर्तमान हो। सधवा। सुहागिन। २. अच्छे भाग्यवाली। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
सौभाग्यवान (वत्) :
|
वि० [सं०] [स्त्री० सौभाग्यवती] १. जिसका भाग्य अच्छा हो। अच्छे भाग्य वाला। खुशकिस्मत। खुशनसीब। २. सब प्रकार से सुखी और सम्पन्न। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai