लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सोंठ  : स्त्री० [सं० शुण्ठी] सुखाया हुआ अदरक। शुण्ठी। वि० १. जो जान बूझकर बिलकुल चुप हो गया हो। २. बहुत बड़ा कंजूस। पुं० चुप्पी। मौन। मुहा०–सोंठ मारना=बिलकुल चुप हो जाना। सन्नाटा खीचना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोंठ-मिट्टी  : स्त्री० [सोंठ?+हिं० मिट्टी] एक प्रकार की पीली मिट्टी जो तालों या धान के खेतों में पाई जाती है। यह काहिस बनाने के काम आती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोंठूराय  : पुं० [हिं० सोंठ+राय=राजा] बहुत बड़ा कंजूस। (व्यंग्य)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोंठौरा  : पुं० [हिं० सोंठ+औरा (प्रत्य०] एक प्रकार का सूजी का लड्डू जिसमें मेवों के सिवा सोंठ भी पड़ी रहती है। यह प्रायः प्रसूता स्त्रियों को खिलाया जाता है।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai