लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सुकुमार  : वि० [सं० कर्म० स०] [स्त्री० सुकुमारी, भाव० सुकुमारता] १. (व्यक्ति या शरीर) जिसमें सौंदर्यपूर्ण कोमलता हो। २. (पदार्थ) जो सहज में कुम्हला या मुरझा सकता अथवा थोड़ी सी असावधानी से खराब हो सकता हो। पुं० १. सुन्दर कुमार। सुन्दर बालक। २. वह जो बालकों के समान कोमल अंगों वाला हो। ३. ईख। ४. वनचंपा। ५. चिचड़ा। ६. कँगनी। ७. मेरु पर्वत के नीचे का वन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुकुमारक  : पुं० [सं० ब० स०] १. तम्बाकू का पत्ता। २. तेजपत्ता। ३. साँवा नामक अन्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुकुमारता  : स्त्री० [सी० सुकुमार+घल--टाप्] सुकुमारा होने की अवस्था, गुण या भाव। सौंदर्य-पूर्ण कोमलता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुकुमारा  : स्त्री० [सुकुमार-टाप्] १. जूही। २. चमेली। ३. केला। ४. मालती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुकुमारिका  : स्त्री० [सं० सुकुमारिक-टाप्] केले का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुकुमारी  : वि० [सं० सु√कुमार (खेलना)+अच्-ङीप्] सं० सुकुमार का स्त्री०। कोमल और सुन्दर अंगो वाली। स्त्री० १. कुमारी कन्या। २. पुत्री। बेटी। ३.चमेली। ४. ऊख। ५. केला। ६. स्पृक्का। ७. शंखिनी नामक ओषधि। ८. करेला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai