लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सीख  : स्त्री० [सं० शिक्षा] १. शिक्षा। तालीम। २. लिखाई हुई अच्छी बात। ३. अनुभव से प्राप्त होने वाला ज्ञान। ४. परामर्श। स्त्री० [फा० सीख] १. लोहे की सलाई। २. तीली। ३. लह कबाब जो लोहे की सलाई पर चिरका कर आग पर भूना जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीखचा  : पुं० [फा० सीखचः] १. लोहे की सीख जिस पर माँस लपेटकर भूनते हैं। २. लोहे का पतला लंबा छड़ जो खिड़कियों दरवाजों आदि में आड़ या रोक के लिए लगाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीखन  : स्त्री० [हिं० सीखना] शिक्षा। सीख।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीखना  : स० [सं० शिक्षण, प्रा० सिक्खण] १. किसी से कला विद्या आदि का ज्ञान या शिक्षा प्राप्त करना। जैसे—अँगरेजी या संस्कृत सीखना, चित्रकारी या सिलाई सीखना। २. स्वयं अभ्यास या अनुभव से कोई क्रिया, शिल्प या विद्या सीखना। जैसे—लड़का बोलना सीख रहा है। ३. किसी प्रकार का कटु अनुभव होने पर भविष्य में सचेत रहने की शिक्षा ग्रहण करना। जैसे—सौ रुपये गवाँकर तुम यह तो सीख गए कि अनजान आदमियों का विश्वास नहीं करना चाहिए। संयो० क्रि०—जाना-लेना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai