लोगों की राय
शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
सिंदूर :
|
पुं० [सं०] १. ईगुर को पीसकर बनाया हुआ एक प्रकार का लाल चूर्ण जो सौभाग्यवती हिंदू स्त्रियाँ अपनी माँग में भरती हैं। गणेश और हनुमान की मूर्तियों पर भी यह घी में मिलाकर पोता जाता है। (वर्मिलियन) मुहा०—सिंदूर चढ़ना=कुमारी का विवाह होना। सिंदूर भरना या देना=विवाह के समय वर का कन्या की माँग में सिंदूर डालना। २. बबूल की जाति का एक पहाड़ी पेड़ जो हिमालय के निचले भागो में पाया जाता है। वि०=सिंदूरी। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
सिंदूर-तिलक :
|
पुं० [सं० ब० स०] हाथी। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
सिंदूर-तिलका :
|
स्त्री० [सं० सिंदूर-तिलक-टाप्] सधवा स्त्री जिसके माथे पर सिंदूर रहता है। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
सिंदूर-पुष्पी :
|
स्त्री० [सं० ब० स०] एक पौधा जिसमें लाल फूल लगते हैं। वीर-पुष्पी। सदासुहागिन। सिदूरी। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
सिंदूर-बंदन :
|
पुं० [सं०] विवाह-संस्कार के समय एक रीति जिसमें वर कन्या की माँग में सिंदूर भरता है। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
सिंदूर-रस :
|
पुं० [सं०] रस सिंदूर नामक खनिज पदार्थ। रस कपूर। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
सिंदूरदान :
|
पुं० [सं०] विवाह के समय वर का कन्या की माँग में सिंदूर भरना। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
सिंदूरिया :
|
स्त्री० [सं० सिंदूर+हिं० इया (प्रत्य०)] सिंदू के रंग का। जैसे—सिंदूरिया आम। स्त्री० सिंदूरपुष्पी। सदासुहागिन। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
सिंदूरिष्ठा :
|
स्त्री० [सं० सिंदूर+कन-टाप्-इत्व] सिंदूर। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
सिंदूरी :
|
वि० [सं० सिंदूर+हिं० ई (प्रत्य०)] सिंदूर के रंग का। पीला मिला लाल। पुं० १. उक्त प्रकार का रंग जो पीलापन लिये चमकीला होता है । (वर्मिलियन) २. एक प्रकार का बढ़िया आम। ३. बलूत की जाति का एक प्रकार का छोटा पेड़। ४. लाल हलदी। ५. धव। धातकी। ६. सिंदूरपुष्पी। ७. लाल रंग का कपड़ा। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai