लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सावित्र  : वि० [सं०] सविता अर्थात सूर्य-संबंधी, जैसा—सावित्र होम। २. सविता या सूर्य से उत्पन्न। पुं० १. सूर्य। २. शिव। ३. वसु। ४. ब्राह्मण। ५. सूर्य के पुत्र। कर्ण। ६. गर्भ। ७. यज्ञोपवीत। ८. एक प्रकार प्राचीन अस्त्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सावित्री  : स्त्री० [सं०] १. सूर्य की किरण। २. ऋग्वेद का गायत्री नामक मंत्र जिसमें सूर्य की स्तुति की गई है। ३. सरस्वती। ४. सूर्य की एक पुत्री जो ब्रह्मा को ब्याही थी। ५. दक्ष की एक कन्या जो धर्म की पत्नी थी। ६. मत्स्य देश के राजा अश्वपति की कन्या जो सत्यवान को ब्याही थी और जिसने सत्यवान को काल के हाथ छुड़ाया था। इसकी गणना परम सती स्त्रियों में होती है। ७. कोई सती साध्वी स्त्री। ८. साधवा स्त्री। ९. सरस्वती नदी। १॰. यमुना नदी। ११. उपनयन संस्कार। १२. आँवला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सावित्री व्रत  : पुं० [सं०] एक व्रत जो स्त्रियाँ जेष्ठ कृष्ण चतुर्दशी को अपने पति की दीर्घायु की कामना से करती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सावित्री सूत्र  : पुं० [सं० ष० त० मध्यम० स०] यज्ञोपवीत। यज्ञोपवीत जो सावित्री दीक्षा के समय धारण किया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सावित्रेय  : पुं० [सं० सावित्री+ढक्—एय] यमराज। यम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai