लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सावन  : पुं० [सं० श्रावण] १. आसाढ़ के बाद और भाद्रपद के पहले का महीना। श्रावण। २. वर्षा ऋतु में गाया जाने वाला एक प्रकार का गीत। पुं० [सं०] १. सूर्योदय से दूसरे सूर्योदय तक का काल या समय। पूरा एक दिन और एक रात जिसका मान ६॰ दंड है। २. यज्ञ का अंत या समाप्ति। ३. यजमान। ४. वरुण। वि० १. एक सूर्योदय से दूसरे सूर्योदय तक के काल से संबंध रखने वाला। २. (काल-मान) जिसकी गणना एक सूर्योदय दूसरे सूर्योदय तक काल के विचार से हो। जैसे—सावन दिन-सावन मास, सावन वर्ष आदि। पुं० [?] मँझोले आकार का एक प्रकार का वृक्ष जिसका गोंद ओषधि के रूप में काम आता है और मछलियों के लिये विष होता है। पुं०=सावनी (गीत)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सावन दिन  : पुं० [सं०] १. उतना समय जितना सूर्य को एक बार याम्योत्तर रेखा से चलकर फिर वहीं आने में लगता है। २. एक सूर्योदय से दूसरे सूर्योदय तक का समय। ६॰ दंडों का समय। विशेष—(क) यह नक्षत्र दिन से कभी कुछ छोटा तथा कभी कुछ बड़ा होता है इसलिये, ज्योतिषी लोग नक्षत्र मान का ही व्यवहार करते हैं। (ख) तीन सौ साठ सौर दिनों का एक सावन वर्ष होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सावन भादों  : पुं० [हिं०] राजमहल का वह विभाग जिसमें जल विहार के लिये तालाब, झरने, फुहारे आदि होते थे। अव्य० सावन और भादों के महीने में।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सावन वर्ष  : पुं० [सं०] ज्योतिष की गणना में वह वर्ष जो ३६॰ सौर दिनों का होता है। (ट्रापिकल ईयर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सावन हिंडोला  : पुं० [हिं०] वे सब गीत जो (क) स्त्रियाँ सावन में झूला झूलने के समय गाती हैं अथवा (ख) देवताओं के झूलने के उत्सव के समय गाते जाते हैं। ऐसे गीत तो प्रायः श्रृंगारात्मक होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सावन-मास  : पुं० [सं०] भारतीय ज्योतिष की गणना के अनुसार व्यापारिक और व्यवहारिक कार्यो के लिये माने जाने वाला एक प्रकार मास जो किसी तिथि से आरंभ होकर उसके तीसवें दिन तक होता है। यदि गणना चाँद मास की तिथि के अनुसार हो तो उसे चाँद्र सावन कहते है। और यदि सौर मास की तिथि के अनुसार हो तो उसे सौर सावन मास कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सावनी  : वि० [हिं० सावन (महीना)] १. सावन संबंधी। सावन का। २. सावन में होने वाला। स्त्री० १. सावन में गाया जाने वाला एक प्रकार का गीत। २. सावन में वर पक्ष से कन्या के लिये भेजे जाने वाले कपड़े, फल, मिठाइयाँ आदि। ३. सावन के लगभग तैयार होने वाली फसल। ४. एक प्रकार का पौधा और उसके फूल। पुं० सावन में तैयार होने वाला एक प्रकार का धान। स्त्री०=श्रावणी।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सावनी कल्याण  : पुं० [हिं० सावनी+सं० कल्याण] सावनी और कल्याण के मेले से बना हुआ एक प्रकार का संकर राग। (संगीत)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai