लोगों की राय
शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
साथ :
|
पुं० [सं० सह या सहित] १. वह अवस्था जिसमें (क) दो या अधिक वस्तुएँ एक दूसरे के निकट स्थित हों। जैसे—दोनों मकान साथ ही हैं। और (ख) दो या अधिक जीवन निकट संपर्क में रहते हों। जैसे—छात्रावास में हम दोनों का कुछ दिनों तक साथ रहा है। विशेष—संग और साथ में मुख्य अंतर यह है कि संग तो अधिक गहरा या घनिष्ठ और प्रायः अल्पकालिक होता है। पद—साथ का (या को)=पूरी, रोटी आदि के साथ खाई जानेवाली तरकारी, भाजी या सालन। साथ का खेला=बचपन का ऐसा साथी जिससे मिलकर खेलते रहे हों। मुहा०—(किसी का) साथ देना= किसी काम में संग रहना। सहानुभूति रखते हुए सहायता देना। जैसे—इस काम में हम तुम्हारा साथ देंगे। (किसी को अपने) साथ लेना=अपने संग रखना या ले चलना। जैसे—जब तुम चलने लगना, तो हमें भी साथ ले लेना। (किसी के) साथ सोना=मैथुन या संभोग करना। २. वह जो संग रहता हो। बराबर पास रहनेवाला। साथी। संगी। ३. आपस में होनेवाली घनिष्ठता या मेल-जोल। जैसे—आज-कल उन दोनों का बहुत साथ है। ४. मिलकर उड़नेवाले कबूतरों का झुंड या टुकड़ी। (लखनऊ) अव्य० १. एक संबंध सूचक अव्यय जो प्रायः सहचार या संग रहने का भाव या स्थिति सूचित करता है। सहित। से। जैसे—तुम भी उनके साथ रहना। पद—साथ ही=सिवा। अतिरिक्त। जैसे—साथ ही यह भी तो एक बात है कि आप वहाँ नहीं जा सकेंगे। साथ ही साथ=एक साथ। एक सिलसिले में। जैसे—साथ ही साथ दोहराते भी चलो। एक साथ=एक सिलसिले में। जैसे—(क) एक साथ दोनों काम हों जायँगे। (ख) जब एक साथ इतने आदमी पहुँचेंगे तो वे घबरा जायेंगे। के साथ= (क) साथ रहते हुए। पूर्वक। जैसे—आराम के साथ काम करना चाहिए। (ख) प्रति। से। जैसे—छोटों के साथ हँसी-मजाक करना ठीक नहीं। २. द्वारा। उदा०—नखन साथ तब उदर बिदार्यो।—सूर। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
साथर :
|
पुं०=साथरा।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
साथरा :
|
पुं० [सं० स्तरण] [स्त्री० अल्पा० साथरी] १. बिछौना। बिस्तर। २. चटाई, विशेषतः कुश की बनी चटाई।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
साथिया :
|
पुं०=स्वास्तिक।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
साथी :
|
पुं० [हिं० साथ+ई (प्रत्य०)] १. वे दो या अधिक व्यक्ति जिनका परस्पर साथ हो। २. साथ रहनेवालों में से एक की दृष्टि से दूसरा। जैसे—पुरुष को स्त्री का सच्चा साथी होना चाहिए। ३. मित्र। सखा। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai