लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सही  : वि० [अ० सहीह] जिसमें किसी प्रकार का झूठ या मिथ्यात्व नहो। यथार्थ। वास्तविकता। २. सच। सत्य। ३. जिसमें कोई त्रुटि, दोष या भुल न हो। बिलकुल ठीक। जैसे—यह इस हिसाब का सही जवाब है स्त्री० १. किसी बात को मान्य, यथार्थ या सत्य होने की सक्षी के रूप में किया जाने वाला हस्ताक्षर। दस्तखत। २. किसी बात की प्रामाणिकता या मान्यता का सूचक कथन। उदाः ब्रह्मा वेद सही कियो, सिव जोग पसारा हो।—कबीर। मुहा—(किसी कथन या बात की।) सही भरना=सत्यता की साक्षी देना। यह कहना कि हाँ यह बात ठीक है। उदा—नहीं भरी लोमस भुसुंडि बहु बारिखौ।—तुलसी। ३. किसी बात की प्रामाणिकता या उसके फलस्वरूप होने वाली मान्यता। जैसे-चुप रहने की सही नही। ४.प्रामाणिकता, मान्यता या शुद्धता सूचक शब्द। चलो, सही सही। अव्य-[सं०सहन, हिं०सहना या सं०सिद्ध] एक अव्यय जो विशिष्ट प्रसंगो में वाक्य के अंत में आकर ये अर्थ देता है। (क) कोई बात सुनकर मान या सह लेना। जैसे-अच्छा यह भी सही है। (ख) अधिक नही तो इतना अवश्य। जैसे-आप वहाँ चलिए तो सही (ग) कोई असंभावित बात होने पर कुछ जोर देते हुए आश्चर्य प्रकट करना। जैसे-फिर भी आप वहाँ गये सही। उदाःप्रभु आसुतोष कृपालू शिवअबला निरखि बोले सही।—तुलसी। स्त्री०=सखी। (राज०)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सहीफा  : पुं० [अ० सहीफ़ः] १. ग्रन्थ। पुस्तक। २. चिट्ठी। पत्र। ३. सामयिक पत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai