लोगों की राय
शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
सफेद :
|
ऋवि० [सं० श्वेत से फा० सुफ़ेद] १. जो रंगीन न हो। जैसे—सफेद बाल। पद—सफेद खून=पुरुष का वीर्य। २. स्वच्छ तथा उज्जवल। जैसे—सफेद पोशाक। ३. ( कागज आदि) (क) जिसपर कुछ लिखा न हो। कोरा। (ख) जिस पर लकीरें आदि न खिचीं हों। पद—स्याह सफेद= (क) भला-बुरा। (ख) हानि-लाभ। मुहा०—खून सफेद होना=मोह, ममता, सहानभूति आदि का भाव मन में रह जाना। ४. साफ। स्पष्ट। पद—सफेद-झूठ। (देखें) |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
सफेद हाथी :
|
पुं० [हिं०] १. बरमा में पाया जाने वाला सफेद रंग का हाथी जो वहाँ बहुत पवित्र माना जाता है और जिससे कोआ काम नहीं लिया जाता। २. ऐसा व्यक्ति विशेषतः वेतन भोगी कर्मचारी, जिस पर व्यय जो बहुत अधिक पड़ता हो, पर उसका उपयोग प्रायः बहुत कम या नहीं के समान होता है। (व्हाइट एलीफ़ेन्ट) |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
सफेद-झूठ :
|
पुं० [हिं०] ऐसा झूठ जो ऊपर से देखने पर ही साफ झूठ जान पड़ता हो, और वस्तुस्थिति के स्पष्ट विपरीत हो। विशेष—हिंदी में वह पद अँगरेजी के व्हाइट लाई के अनुकरण पर बना है, इसका आशय बिलकुल उलटा किया जाने लगा है। वस्तुतः अँगरेजी में व्हाइट लाई ऐसे झूठ को कहते हैं, जो केवल औपचारिक रूप में प्रायः बोला जाता है जिसमें किसी के अनिष्ट या छल-कपट का कुछ भी उद्देश्य नहीं होता। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
सफेद-पलका :
|
पुं० [फा० सुफ़ैद+हिं० फलक] ऐसा कबूतर जिसके पर कुछ सफेद और काले होते हों। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
सफेद-पोश :
|
वि० [फा०] [भाव० सफेदपोशी] १. साफ कपड़े पहनने वाला। पुं० कुलीन और शिक्षित और सभ्य व्यक्ति। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
सफेद-सुरमा :
|
पुं० [हिं०] चिरोड़ी नामक खनिज पदार्थ जो सफेद रंग का होता है। (जिप्सम) |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
सफेदा :
|
पुं० [फा० सुफेदा] १. जस्ते का चूर्ण या भस्म जो दवा तथा लोहे का लकड़ी आदि की रँगाई में रंग में मिलाने का काम आती है। २. एक प्रकार का बढिया आम। ३. एक प्रकार का बड़ा और बढिया खरबूजा। ४. एक प्रकार का पकवान जिसका प्रचलन मुसलमानों में है। ५. पंजाब और कश्मीर में होने वाला एक बहुत ऊँचा और खंभे की तरह सीधा जाने वाला पेड़ जिसकी छाल का रंग सफेद होता है। इसकी लकड़ी सजावट के सामान बनाने के काम में आती है। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
सफेदी :
|
स्त्री० [फा० सुफ़ैदी] १. सफेद होने की अवस्था या भाव। स्वेतता। धवलता। २. बालों के सफेद होने की अवस्था जो वृद्धावस्था की सूचक होती है। मुहा०—सफेदी आना=दाढ़ी, मूँछें और सिर के बाल सफेद होना। बुढ़ापा आना। ३. दीवारों आदि पर होने वाली चूने के घोल की पोताई जिससे वे बिलकुल सफेद हो जाती हैं। ४. सूर्य के निकलने के पहले का उज्जवल प्रकाश जो पूर्व दिशा में दिखाई पड़ता है। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai