लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सदा  : अव्य० [सं०] १. हर समय। हर वक्त। जैसा—सदा भगवान् का नाम लेते रहना चाहिए। २. निरंतर। लगातार। ३. किसी भी अवस्था या स्थिति में। जैसा—मनुष्य को सदा सच्च बोलना चाहिए। स्त्री० [सं० मि० सं० शब्द, प्रा० सद्द] १. गूँज। प्रतिध्वनि। २. आवाज। शब्द। ३. पुकारने की आवाज। पुकार। मुहावरा—सदा देना या लगाना=फकीर का भीख पाने के लिए पुकारना। उदाहरण—देर से हम दरे दौलत पे सदा देते है।—कोई शायर। ४. कोई मनोहर या सुन्दर ध्वनि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सदा-कुसुम  : पुं० [सं०] धव। धातकी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सदा-गति  : पुं० [सं० ब० स०] १. वायु। पवन। २. शरीर में का वात। ३. सूर्य। ४. ब्रह्म। वि० सदा चलता रहनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सदा-प्रसून  : पुं० [सं०] १. रोहितक वृक्ष। २. आक। मदार। ३. कुन्द का पौधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सदा-फल  : वि० [सं०] सदा अर्थात् बारहों महीने फलता रहनेवाला (वृक्ष)। पुं०१. गूलर। २. नारियल। ३. बेल का वृक्ष। ४. एक प्रकार का नींबू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सदा-बहार  : वि० [सं० सदा+फा० बहार=फूल-पत्ती का समय] १. (वृक्ष या पौधाः जो सदा हरा-भरा रहे और जिसमें पतझड़ न होता हो। २. जिसमें सदा फूल लगते रहते हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सदा-सुहागिन  : वि०स्त्री० [सं० सदा+हि० सुहागिन] (स्त्री) जो सदा सौभाग्यवती रहे। जो कभी पतिहीन न हो। स्त्री० १. वेश्या। (परिहास) २. सिदूरपुष्पी। ३. स्त्रियों का वेश बनाकर रहने वाले मुसलमान फकीरों का एक संप्रदाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सदाकत  : स्त्री० [अ० सदाकत] सच्चाई। सत्यता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सदाकारी  : वि० [सं० सदाकार+इनि] अच्छे आकार या आकृतिवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सदागम  : पुं० [सं० ष० त०] १. सज्जन का आगमन। २. श्रेष्ठ आगम या शास्त्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सदाचरण  : पुं० [सं० कर्म० स०] अच्छा चाल-चलन। सात्विक व्यवहार। सदाचार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सदाचार  : पुं० [सं०] १. धर्म, नीति आदि की दृष्टि से किया जानेवाला अच्छा और शुभ आचरण। अच्चा चाल-चलन। २. उक्त का भाव। (मॉरैलिटी)। ३. शिष्टतापूर्ण व्यवहार। ४. प्रथा। रीति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सदाचारिता  : स्त्री० [सं० सदाचार+इनि-तल्—टाप्]=सदाचार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सदाचारी (रिन्)  : वि० [सं० सदाचार+इनि] [स्त्री० सदाचारिणी] १. अच्छे आचरणवाला व्यक्ति। अच्छे चाल-चलन का आदमी। सदवृत्तिशील। २. धर्मात्मा। पुण्यात्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सदातन  : पुं० [सं० सदा+ल्यु—अन, तुट् आगम] विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सदात्मा (त्मन्)  : वि० [सं० ब० स०] अच्छे स्वभाव का। नेक। सज्जन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सदादान  : पुं० [सं० ब० स०] १. ऐसा हाथी जिसका मद सदा बहता रहता हो। २. ऐरावत। ३. गणेश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सदानंद  : पुं० [सं० सद्+आनन्द] १. सदा बना रहनेवाला परम सुख। परमानंद। २. शिव। ३. विष्णु। ४. परमात्मा। वि० सदा प्रसन्न रहने और रखनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सदानर्त  : वि० [सं० सदा√ नृत् (नाचना)+अच्] जो बराबर नाचता हो। पुं० खंजन नामक पक्षी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सदापुष्प  : पुं० [सं०] १. नारिकेल। नारियल। २. आक। मदार। ३.कुन्द का फूल। वि० हमेशा फूलनेवाला (वृक्ष या फूल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सदापुष्पी  : स्त्री० [सं०] १. आक। मदार। २. कपास। ३.चमेली। मल्लिका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सदाफर  : वि०=सदाफल।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सदाफली  : स्त्री० [सं० सदाफल-टाप्, ङीष्] १. जपापुष्प। गुड़हर। देवीफूल। २. एक प्रकार का बैंगन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सदाबरत  : पुं०=सदावर्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सदार  : वि० [सं० अव्य० स०] जो दारा अर्थात् पत्नी के साथ हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सदारत  : स्त्री० [अ] सभापतित्व।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सदावर्त  : पुं०=सदावर्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सदावर्त  : पुं० [सं० सदा+व्रत] १. हमेशा अन्न बाँटने का व्रत। नित्य दीन-दुखियों तथा भूखों को भोजन देना। क्रि० प्र०—खुलना।—खोलना।—चलना।—चलाना। २. इस प्रकार दिया जानेवाला भोजन। क्रि० प्र०-बँटना।—बाँटना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सदावर्ती  : वि० [हि० सदावर्त] १. सदावर्त बाँटनेवाला। भूखों को नित्य अन्न बाँटनेवाला। २. बहुत बड़ा दाता या दानी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सदाव्रत  : पुं०=सदावर्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सदाशय  : वि० [सं०] [भाव० सदाशयता] जिसके मन का आशय या भाव उदार और श्रेष्ठ हो। उच्च विचारोंवाला। सज्जन। भला-मानस। पुं० वह स्थिति जिसमें कोई व्यक्ति अच्छे और शुभ आशय में कोई काम करता हो। कदाशयता का विपर्याय। (बोनाफाइडीज़)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सदाशयता  : स्त्री० [सं०] १. सदाशय होने की अवस्था, गुण या भाव। २. विधिक क्षेत्र में वह स्थिति जिसमें मनुष्य ईमानदारी और सच्चाई से अथवा मन में सद् आशय रखकर कोई काम करता हो, और जिसके फलस्वरूप कोई अनुचित कार्य हो जाने पर भी वह दोषी नहीं माना जाता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सदाशयी  : वि० [सं०] १. सदाशय संबंधी। २. (व्यक्ति) जो सदाशय से युक्त हो। ३. (काम या बात) जिसमें अच्छा आशय ही हो, बुरा आशय न हो। कदाशयी का विपर्याय। (बोनाफइड)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सदाशिव  : वि० [सं०] सदा कल्याण और मंगल करनेवाला। पुं०शिव का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai