लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सच्चा  : वि० [सं० सत्य] [स्त्री० सच्ची] १. सच बोलने वाला। जो कभी झूठ न बोलता हो। सत्यवादी। २. जिसमें किसी प्रकार का छल-कपट या झूठा व्यवहार न हो। अथवा जिसकी प्रमाणिकता, सत्यता आदि में किसी प्रकार के अंतरया संदेह की संभावना हो। जैसै—(क) जबान का सच्चा अर्थात सदा सत्य बोलने वाला। और अपने वचन का पालन करने वाला। (ख) लंगोट का सच्चा अर्थात जो परस्त्रीगामी न हो और पूर्ण ब्रह्मचारी हों। (ग) हाथ का सच्चा, जो कभी चोरी या बेईमानी न करता हो। ३. जिसमें कोई खोट या मेल न हो। खरा। विशुद्ध। जैसे—सच्चा होना। ४. जितना या जैसा होना चाहिए, उतना या वैसा। त्रुटि, दोष आदि से रहित। जैसे—सच्ची जड़ाई करना, सच्चा हाथ मारना। ५. जो नकली या बनावटी न हो, बल्कि असली या वास्तविक हो। जासे०—साड़ी पर सच्ची जरी का काम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सच्चाई  : स्त्री० [हिं० सच्चा+आई (प्रत्य०)] सच अर्थात सत्य होने का गुण या भाव। सत्यता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सच्चापन  : पुं० [हिं० सच्चा+पन (प्रत्य०)] सच अर्थात सत्य होने का गुण या भाव। सत्यता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सच्चाहट  : स्त्री=सच्चाई। (क्व०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai