लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

संचार  : पुं० [सं०] १. गमन। चलना। २. चलाना। ३. किसी के अन्दर पैठकर दूर तक फैलना। ४. वह राह जिस पर से होकर कोई चीज फैलती हो। ५. आज-कल संदेश, समाचार आदि तथा आदमी सामान आदि भेजने की क्रिया प्रकार और साधन (कम्यूनिकेशन)। ६. रास्ता दिखाना। मार्गदर्शन। ७. विपत्ति। ८. साँप की मणि। ९. देश। १॰. उत्तेजित करना। ११. संक्रमण (ग्रह आदि का)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संचार-साधन  : पुं० [ष० त०] दो या अधिक स्थानों या व्यक्तियों के बीच संबंध स्थापित करने के साधन। डाक, तार, समुद्री तार, रेडियो आदि और गमनागमन के साधन। (मीन्स ऑफ़ कम्यूनिकेशन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संचारक  : वि० [सं० सम्√ चर् (चलना)+ण्वुल्-अक][स्त्री० संचारिका] संचार करने या फैलानेवाला। पुं० १. नेता। सरदार। २. अन्वेषक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संचारण  : पुं० [सं० सम्√ चर् (चलना)+णिच्-ल्युट्-अन][भू० कृ० संचारित] संचार करने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संचारना  : स० [सं० संचारण] १. संचार करना। फैलाना। २. चलाना। ३.चलने और घूमने फिरने में प्रवृत्त करना। उदा०—पुनि इबलीस सँचारेउ डरत रहे सब कोउ।—जायसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संचारिका  : स्त्री० [सं०] १. दूती। कुटनी। २. नासिका। नाक। ३. बू। गंध। वि० ‘संचारक’ का स्त्री०।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संचारिणी  : स्त्री० [सं० सम्√चर् (चलना)+णिनि-ङीप्] १. हंसपदी नाम की लता। २. लाल लजालू। वि० ‘संचारी’ का स्त्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संचारित  : भू० कृ० [सं० सम्√चर् (चलना)+णिच्-कत] १. जिसका संचार किया गया हो। चलाया या फैलाया हुआ। २. भड़काया हुआ। ३. पहुँचाया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संचारी  : वि० [सं० सम्√ चर् (चलना)+णिनि-दीर्घ-नलोप][स्त्री० संचारिणी] १. संचरण या संचार करने वाला। २. आया हुआ। आगंतुक। पुं० १. साहित्य में वे तत्त्व, पदार्थ या भाव जो रस में संचार करते हुए उसके परिपाक में उपयोगी तथा सहायक होते हैं। इन्हीं को ‘व्यभिचारी भाव’ भी कहते हैं। (स्थायी भाव से भिन्न)। विशेष—यह माना गया है कि स्थायी भाव तो रस के परिपाक तक स्थिर रहते हैं परन्तु संचारी भाव अस्थिर होते और आवश्यकता तथा सुभीते के अनुसार सभी रसों में संचार करते रहते हैं। इसकी संख्या ३३ कही गई है,यथा-निर्वेद ग्लानि, शंका, असूया, श्रम, मद धृति, आलस्य, विषाद, मति, चिंता, मोह, स्वप्न, बिबोध, स्मृति, आमर्ष, गर्व, उत्सुकता, अवहित्थ, दीनता, हर्ष, व्रीड़ा, उग्रता, निद्रा, व्याधि, मरण, अपस्मार, आवेग, मस, उन्माद, जड़ता, चपलता और विर्तक। २. संगीत में किसी गीत के चार चरणों में से तीसरा। ३. वायु। हवा। ४. धूप नामक गंध द्रव्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai