लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शोधन  : पुं० [सं०√शुद्ध (शोधन करना)+णिच्—ल्युट्+अन] १. शुद्ध या साफ करने की क्रिया या भाव। अनमेल या हानिकर तत्त्व निकालकर किसी चीज को शुद्ध बनाना। २. अशुद्धि, दोष, भूल आदि का सुधार करना। (करेक्शन) ३. वह प्रक्रिया जिसमें धातुओं को शुद्ध करके ओषधि का रूप दिया जाता है। ४. नई बातों की खोज करना। खोज का कार्य। अन्वेषण ५. ऋण चुकाना। ६. प्रायश्चित्त। ७. विरेचन। ८. भाग्य में से भाजक को घटाना। ९. मल। विष्ठा। १॰. नींबू। १२ हरा कसीस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शोधनक  : वि० [सं० शोधन+कन्] शोधन करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शोधना  : स० [सं० शोधन] १. शुद्ध या साफ करना। २. ठीक या दुरुस्त करना। ३. तलाश करना। खोजना। ढूँढ़ना। ४. वैद्यक में, धातुओं को विशेष रीति से इस प्रकार शुद्ध करना कि वे ओषधियाँ बन जायँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शोधनी  : स्त्री० [सं० शोधन—ङीष्] १. मार्जन। झाडू। २. ताम्रवल्ली। ३. नील। ४. ऋद्धि नामक औषधि। ५. जमालगोटा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शोधनीय  : वि० [सं०√शुध् (शोधन करना)+अनीयर्] १. जिसका शोधन होने को हो। २. (ऋण या देन) जो चुकाया जाने को हो। ३. जो ढूँढ़ा जाने को हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai