लोगों की राय
शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
शीश :
|
पुं० दे० ‘शीर्ष’। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
शीश-तरंग :
|
पुं० [हि० शीश+सं० तरंग] जलतरंग की तरह का एक बाजा। जिसमें दो पटरियों पर शीशे के छोटे-छोटे बहुत से टुकड़े जड़े होते हैं। इन्हीं शीशों पर आघात करने से अनेक प्रकार के स्वर निकलते हैं। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
शीश-महल :
|
पुं० [फा० शीश+अ० महल] १. शीशे का बना हुआ मकान। २. वह कमरा या कोठरी जिसकी दीवारों में सर्वत्र शीशे जड़े हों। पद-शीशमहल का कुत्ता=ऐसा व्यक्ति जो उस कुत्ते की तरह घबराया या बौखला गया हो जो शीशमहल में पहुँचकर अपने चारों ओर कुत्ते ही कुत्ते देखकर घबरा या बौखला जाता है। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
शीशम :
|
पुं० [सं० शिशिपा से फा०] एक प्रकार का पेड़ जिसकी लकड़ी बहुत बढ़िया होती है और इमारत तथा मेज कुरसियां आदि बनाने के काम आती है। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
शीशा :
|
पुं० [फा०] १. एक प्रसिद्ध कड़ा और भंगुर पदार्थ जो बालू, रेह या खारी मिट्टी को आग में गलाने से बनता है, और जिससे अनेक प्रकार के पात्र, दर्पण आदि बनते हैं। २. उक्त का वह रूप जिसमें ठीक-ठीक प्रतिबिम्ब दिखाई देता है। आईना। दर्पण। पद—शीशा-बाशा=बहुत नाजुक चीज। मुहावरा—शीशे में मुँह तो देखो=पहले अपनी पात्रता या योग्यता तो देखों (व्यंग्य) ३. उक्त पदार्थ का बना हुआ वह पात्र जिसमें प्राचीन काल में शराब रखी जाती थी। पद—शीशे का देव=शराब। मुहावरा—शीशे में उतारना= (क) भूत, प्रेत आदि को मंत्र बल से बाँधकर शीशे के पात्र में बन्द करना। (ख) किसी को अपनी ओर आकृष्ट या अनुरक्त करके अपने वश में करना। ४. झाड़ फानूस आदि काँच के बने सजावट के सामान। ५. लाक्षणिक अर्थ में बहुत ही चिकनी तथा चमकीली वस्तु। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
शीशागर :
|
पुं० [फा०] [भाव० शीशागरी] शीशे बनानेवाला कारीगर। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
शीशागरी :
|
स्त्री० [फा०] शीशे की चीजें बनाने का काम तथा हुनर। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
शीशी :
|
स्त्री० [फा० शीशा] काँच की लम्बी कुप्पी। बोतल के आकार का छोटा पात्र। मुहावरा—शीशी सुँघाना=अस्त्र चिकित्सा करने से पहले एक खास दवा सुँघाकर रोगी को इसलिए बेहोश करना कि चीर-फाड से उसे कष्ट या पीड़ा न हो। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai