लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शीतल  : वि० [सं० शीत√ला+क] १. शीत उत्पन्न करनेवाला। सर्द। ठंडा। ‘उष्ण’ का विपर्याय। २. जिसमें कुछ कुछ ठंढक हो। जैसे—शीतल समीर। ३. जो शीतलता या ठंढक प्रदान करता हो। ४. जिसमें आवेश न हो। शांत। ५. प्रसन्न। ६. संतुष्ट। पुं० १. कसीस। २. छरीला। ३. चन्दन। ४. मोती। ५. उशीर। खस। ६. बनसनई। ७. लिसोढ़ा। ८. चंपा। ९. राल। १॰. पद्यकाठ। ११. पीत। चंदन। १२. भीमसेनी कपूर। १३. शाल वृक्ष। १४. हिम। १५. मटर। १६. चन्द्रमा। १७. जैनों का एक प्रकार का व्रत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शीतल-चीनी  : स्त्री० [सं० शीतल+हि० चीनी] कबाब चीनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शीतल-पाटी  : स्त्री० [सं०+हि] एक प्रकार की चिकनी पतली और बढ़िया चटाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शीतल-भंडार  : पुं० [सं० ब० स०] १. विशेष प्रकार से निमित्त तथा यंत्रों आदि से संचालित वह भंडार गृह जिसका तापमान कृत्रिम रूप से कम कर दिया जाता है तथा जिसके फलस्वरूप उसमें रखी हुई चीजें ताप के कुप्रभाव से सुरक्षित रहती है। ठंढा गोदाम। (कोल्ड स्टोरेज)। २. शीतागार। सर्दखाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शीतलक  : पुं० [सं० शीतल√कन्] १. मरुआ। मरुवक। २. कुमुद। वि० शीतल करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शीतलच्छाय  : वि० [सं० ब० स०]=शीतच्छाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शीतलता  : स्त्री० [सं० शीतल+तल्-टाप्] १. शीतल होने की अवस्था, धर्म गुण या भाव। २. जड़ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शीतलताई  : स्त्री०=शीतलता।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शीतलत्व  : पुं० [सं० शीतल+त्व]=शीतलता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शीतला  : स्त्री० [सं० शीतल-टाप्] १. एक प्रसिद्ध रोग जिसमें शरीर पर दाने या फफोले निकल आते हैं। २. उक्त की अधिष्ठात्री देवी। ३. नीली दूब। ४. अर्क पुष्पी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शीतला-वाहन  : पुं० [सं० ष० त०] गधा, जो शीतला देवी का वाहन कहा गया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शीतला-षष्ठी  : स्त्री० [ष० त०] माघ शुक्ल षष्ठी जो शीतला देवी के पूजन की तिथि कही गई है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शीतलाष्टमी  : स्त्री० [सं० ष० त० स०] चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी जो शीतलादेवी के पूजन की तिथि कही गई है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शीतली  : स्त्री० [सं० शीतल-ङीष्] १. जल में होनेवाला एक प्रकार का पौधा। २. श्रीवल्ली। ३. चेचक या शीतला नामक रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai