लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वेत  : पुं०=बेंत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेतन  : पुं० [सं०√वी (गमन)+तनन्] १. वह धन जो किसी को कोई काम करने के बदले में दिया जाय। पारिश्रमिक। उजरत। २. वह धन जो निश्चित रूप से निरंतर काम करते रहने पर बराबर नियत समय पर मिलता रहता है। तनख्वाह। (पे)। जैसे—मासिक या साप्ताहिक वेतन। ३. जीविका निर्वाह का साधन। ४. चाँदी। रजत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेतन-भोगी (गिन्)  : पुं० [सं०] वह जो वेतन पर किसी के यहाँ नौकरी करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेतस  : पुं० [सं०] १. बेंत। २. जल-बेंत। ३. बड़वानल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेतस-पत्रक  : पुं० [सं०] एक तरह का शल्य। (सुश्रुत)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेतसक  : पुं० [सं० वेतस+कन्] एक प्राचीन जनपद। (महाभारत)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेताल  : पुं० [सं०√अज्+विच्, वी√तल्+घञ्, कर्म० स०] १. द्वारपाल। संतरी। २. शिव के एक गणाधिप। ३. पुराणानुसार एक तरह की भूत-योनि या प्रेतात्माओं का वह वर्ग जिसका निवास-स्थान श्मशाम माना गया है। ४. उक्त योनि के भूत जो साधारण भूतों के प्रधान माने गए हैं। ५. ऐसा शव जिस पर भूतों ने अधिकार कर लिया हो। ६. छप्पय के छठे भेद का नाम जिसमें ६५ गुरु और २२ लघु कुल ८७ वर्ण या १५२ मात्राएँ अथवा ६५ गुरु और १८ लघु कुल ८३ वर्ण या १४८ मात्राएँ होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेताला  : स्त्री० [सं० वेताल+टाप्] दुर्गा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेत्ता  : वि० [सं०√विद् (जानना)+तृच्] समस्त पदों के अन्त में, अच्छा या पूर्ण ज्ञाता। जैसे—तत्त्ववेत्ता, शास्त्रवेत्ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेत्र  : पुं० [सं०√वी+त्र] १. बेंत। २. द्वारपाल के पास रहनेवाला डंडा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेत्र-गंगा  : स्त्री० [सं० मध्यम० स०] हिमालय से निकली हुई एक नदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेत्रक  : पुं० [सं० वेत्र+कन्] रामसर। सरपत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेत्रकार  : पुं० [सं० वेत्र√कृ (करना)+अण्] वह जो बेंत के सामान बनाता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेत्रकूट  : पुं० [सं० मध्यम० स०] पुराणानुसार हिमालय की एक चोटी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेत्रधर  : पुं० [सं० वेत्र√धृ (रखना)+अच्, ष० त०] १. द्वारपाल। संतरी। २. चोबदार। ३. लठैत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेत्रवती  : स्त्री० [सं० वेत्र+मतुप, म—व,+ङीष्] वेतवा नदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेत्रहा (हन्)  : पुं० [सं० वेत्र√हन् (मारना)+क्विप्] इंद्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेत्रासन  : पुं० [सं० ष० त०] बेंत का बुना हुआ आसन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेत्रासुर  : पुं० [सं० मध्यम० स०] एक असुर जिसका वध इन्द्र ने किया था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेत्रिक  : पुं० [सं० वेत्र+ठक्-इक] १. एक जनपद। २. उक्त जनपद का निवासी। ३. चोबदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेत्री  : पुं० [सं० वेत्र+इनि, वेत्रिन्] १. द्वारपाल। संतरी। २. चोबदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai