लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विलास  : पुं० [सं० वि√लस् (साथ में क्रीड़ा करना)+घञ्] १. ऐसी क्रिया या व्यापार जो अपने देश को प्रसन्न तथा प्रफुल्लित रखने के लिए किया जाय। २. क्रीड़ा। खेल। ३. अधिक मूल्य की और सुख-सुभीते की वस्तुओं का ऐसा उपयोग या व्यवहार जो केवल मन प्रसन्न करने के लिए हो। शौकीनी। (लक्ज़री)। ४. अनुराग तथा प्रेम में लीन होकर की जानेवाली क्रीड़ा। ५. ऐसी स्त्रियोचित भाव-भंगी या कोमल चेष्टा जो काम वासना की उत्पादक या सूचक हो। ६. साहित्य में संयोग श्रृंगार का एक भाव जिसमें जिसमें प्रिय से सामना होने पर नायिका अपनी कोमल चेष्टाओं तथा भाव-भंगियों से उसके मन में अपने प्रति अनुराग उत्पन्न करती है। ७. मनोहरता। सौन्दर्य। ८. किसी अंग की आकर्षक और कोमल चेष्टा। जैसे—भ्रू-विलास। ९. किसी वस्तु का उक्त प्रकार से हिलना-डोलना। जैसे— विद्युत विलास। १॰. आनन्द। प्रसन्नता। हर्ष। ११. यथेष्ट सुख-भोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विलासक  : वि० [सं० विलास+कन्] [स्त्री० विलासिका] १. इधर-उधर फिरनेवाला। २. दे० ‘विलासी’। ३. नर्तकी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विलासन  : पुं० [सं० वि√लस्+ल्युट-अन] विलास करने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विलासिका  : स्त्री० [सं० विलास्+कन्+टाप्, इत्व] साहित्य में एक प्रकार का श्रृंगार प्रधान एकांकी रूपक जिसका विषय संक्षिप्त और साधारण होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विलासिता  : स्त्री० [सं०] १. विलासी होने की अवस्था या भाव। २. विलास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विलासिनी  : स्त्री० [सं० विलास+इनि+ङीष्] १. सुंदरी युवती। कामिनी। २. रंडी। वेश्या। ३. एक वर्णवृत्त जिसके प्रत्येक चरण में ज, र, ज, ग, ग होता है वि० विलासिता प्रिय (स्त्री)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विलासी (सिन्)  : वि० [सं० विलास+इनि] १. (व्यक्ति) जो प्रायः ऐसी क्रीड़ाओं में रत रहता हो जिनसे उसे सुख-भोग प्राप्त होता हो। २. हँसी-खुशी में समय बितानेवाला। ३. आराम-तलब। ४. कामुक। पुं० वरुण (वृक्ष)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विलास्य  : पुं० [सं० विलास+यत्] प्राचीन काल का एक प्रकार का बाजा जिसमें बजाने के लिए तार लगे होते थे। वि० विलास के लिए उपयुक्त या योग्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai