लोगों की राय
शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
विभेद :
|
पुं० [सं० वि+भिद् (काटना)+अच्, घञ्-वा] १. वह तत्व जो दो वस्तुओं में होनेवाली असमता का द्योतक हो। २. अनेक भेद और प्रभेद। ३. कटा हुआ अंश छेद या दरार। ४. खंड। विभाग। ५. एक से विकसित होकर अनेक रूप बनना। ६. मिश्रण। मिलावट। ७. दे० ‘विभेदन’। ८. विशेष रूप से किया हुआ अलगाव या भेद (डिस्क्रिमिनेशन)। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
विभेदक :
|
वि० [सं० वि√भिद्+ण्वुल्-अक] १. भेदन करनेवाला। काटने या छेदनेवाला। २. विभेद उत्पन्न करनेवाला। ३. भेदने या छेदनेवाला। ४. घुसने या धँसनेवाला। ५. अन्तर या भेद दिखलाने य बतलानेवाला। ६. आपस में मतभेद करनेवाला। पुं० विभीतक। बहेड़ा। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
विभेदकारी (रिन्) :
|
वि० [सं० विभेद√कृ (करना)+णिनि]=विभेदक। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
विभेदन :
|
पुं० [सं० वि√भिद्+ल्युट-अन] [वि० विभेदनीय, विभेद्य, भू० कृ० विभेदित] १. बीच में से छेदना या भेदना। २. काटना या तोड़ना। ३. खंड या टुकड़े करना। ४. अलग या पृथक् करना। ५. अन्तर या भेद उत्पन्न करना, मानना या समझना। ६. आपस में मन मुटाव पैदा करके फूट डालना। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
विभेदना :
|
स० [सं० विभेदन] १. भेदन करना। छेदना। काटना। २. विभेद या भेद उत्पन्न करना। ३. छेदते हुए घुसना या धँसना। ४. अन्तर उत्पन्न करना। फरक डालना। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
विभेदी (दिन्) :
|
वि० [सं०]=विभेदक। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
विभेद्य :
|
वि० [सं० वि√भिद् (काटना)+यत्] १. विभेदन के लिए उपयुक्त। जिसका विभेदन हो सके। २. जिसमें भेद या अन्तर निकाला जा सके। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai