लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विकर  : पुं० [सं० वि√कृ (करना)+अच्] १. रोग। व्याधि। २. तलवार चलाने के ३२ प्रकारों में से एक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विकरण  : पुं० [सं०] व्याकरण में प्रकृति या धातु और प्रत्यय के बीच में होनेवाला वर्णागम। जैसे—‘घोड़ों पर’ में का विकरण है। वि० कारण अर्थात् इन्द्रियों से रहित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विकरार  : वि० १.=विकराल। २.=बे-करार (विकल)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विकराल  : वि० [सं० तृ० त०] [भाव० विकरालता] भीषण आकृतिवाला। डरावना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विकर्ण  : वि० [सं० ब० स०] १. कर्णरहित। २. जिसके कान न हों। बिना कानोंवाला। २. जिसे सुनाई न पड़ता हो। जो सुन न सके। बहरा। ३. जिसके कान बड़े और लम्बे हों। ४. रेखा-गणित में चार या अधिक कोणोंवाले क्षेत्र में किसी कोण से उसकी ठीक विपरीत दिशावाले कोण तक पहुँचने या होनेवाला। टेढ़े या तिरछे बल में ऊपर से नीचे आने अथवा नीचे से ऊपर जानेवाला (डायगनल)। पुं० १. कर्ण का एक पुत्र। दुर्योधन का एक भाई। ३. एक प्रकार का साँप। ४. एक प्रकार का तीर या बाण। ५. रेखा—गणित में वह रेखा जो किसी चतुर्भुज को तिरछे बल से पड़नेवाले आमने-सामने के बिन्दुओं को मिलाती हुई चतुर्भुज को दो भागों में विभक्त करती है (डायगनल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विकर्णक  : पुं० [सं० विकर्ण+कन्] १. एक प्रकार का गँठिवन। २. शिव का व्याडि नामक गण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विकर्णतः  : अव्य० [सं०] विकर्ण के रूप में। तिरछे बल में (डायगनली)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विकर्णिक  : पुं० [सं० विकर्ण+ठक्-इक] सरस्वती नदी के आस-पास का देश। सारस्वत प्रदेश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विकर्णी  : स्त्री० [सं० विकर्ण+इनि, दीर्घ, न-लोप] एक प्रकार की ईंट जिसका व्यवहार यज्ञ की वेदी बनाने में होता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विकर्तन  : पुं० [सं० ब० स०] १. सूर्य। २. आक। मदार। ३. ऐसा राजकुमार जिसने पिता के राज्य पर अनुचित रूप से अधिकार जमा लिया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विकर्म  : पुं० [सं०] १. दूषित या निषिद्ध कर्म। २. कर्म विशेषतः वृत्ति से निवृत्त होना। ३. विविध कर्म।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विकर्मस्थ  : पुं० [विकर्म√स्था (ठहरना)+क] वह जो वेद-विरुद्ध आचरण रखता हो (धर्म-शास्त्र)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विकर्मिक  : वि० [सं०] १. दूषित या निसिद्ध कर्म करनेवाला। २. व्यवसाय या विविधि कामों में लगा रहनेवाला। पुं० प्राचीन काल में वह अधिकारी जो बाजारों, हाटों, मेलों आदि की व्यवस्था तथा निरीक्षण करता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विकर्ष  : पुं० [सं० वि√कृष् (खींचना)+घञ्] १. बाण। तीर। २. धनुष की प्रत्यंचा खींचने की क्रिया। २. अन्तर। दूरी। फासला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विकर्षण  : पुं० [सं०] १. छीना-झपटी करना। २. आकर्षण। खींचना। ३. दूसरी ओर या विपरीत दिशा में खींचना। ४. खींचकर अपनी ओर लाना। लौटाना। ५. न रहने देना। नष्ट करना। ६. विभाग। हिस्सा। ७. कुश्ती का एक पेंच। ८. कामदेव के पाँच वाणों में से एक। ९. एक प्राचीन शास्त्र जिसमें लोगों को आकर्षित करने की कला का वर्णन था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai